अपने अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज से अक्सर ही सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने इस बार कुछ अलग करने की ठान ली है। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं उर्फी ने अब तक अजीबोगरीब कपड़े पहनकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है। हालांकि इसके लिए कई बार उन्हें लोगों के निशाने पर आना पड़ा। लेकिन उर्फी तो उर्फी ही हैं। उन्हें इस बात की कभी परवाह नहीं रही कि कौन-क्या कह रहा है। लेकिन इस बार अपने फैशन के अलावा एक्ट्रेस खतरों से पंगा लेने के लिए कमर कस चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि उर्फी कलर्स टीवी पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आ सकती हैं।