हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड 'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (Dadasaheb Phalke International film festival 2023) का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म जगत के तमाम सेलेब्रिटी ने अवॉर्ड नाइट में शिरकत की। जिसमें दिग्गज एक्टर अनुपम खेर, मलयालम फिल्म कंतारा के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी, वरुण धवन, रश्मि देसाई समेत तमाम स्टार्स शामिल हुए। लेकिन अवॉर्ड शो में जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वे थीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha)। दोनों ने जब रेड कार्पेट पर एक साथ एंट्री की तो देखने वाले भी बस देखते ही रह गए। जिसके बाद से हर ओर सिर्फ आलिया और रेखा के चर्चे हो रहे हैं। दोनों का साथ में वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।