मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के एक गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल हैं 'तू ही मेरी दुआ ते रब तू मेरा'। इस गाने में शाहरुख खान अंडरवाटर जाएंगे और शेटू करेंगे। हालांकि इस फिल्म के सेट से जो लुक वायरल हो रहा है, इस बारे में अभी ये कहना मुश्किल है कि वाकई डंकी फिल्म से शाहरुख का यह लुक है।