इस बीच 'जवान' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'शायद दशहरा का मौका इस फिल्म की रिलीज के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे यार! ऐसा क्या हुआ कि रिलीज डेट बदल दी।' एक यूजर ने लिखा, 'जून में नहीं तो अप्रैल में कर दो रिलीज।' एक यूजर ने लिखा है, 'जब भी ये फिल्म रिलीज होगी, कुछ चमत्कार ही करेगी। एटली पर हमें पूरा भरोसा है।'