Alia Bhatt Angry : बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। ऐसा कम बार ही देखा जाता है जब वे गुस्से में हों। लेकिन इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। हाल ही में आलिया ने अपना गुस्सा (Alia Bhatt Angry) जाहिर करते एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बिना परमिशन तस्वीरें क्लिक की गई हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में कई सेलेब्स उतर आए हैं। दरअसल, एक मीडिया हाउस ने आलिया की कुछ तस्वीरें पब्लिश की थीं। इन तस्वीरों में वे बांद्रा स्थित अपने घर के लिविंग एरिया में बैठी हुई नजर आईं। इन्हीं तस्वीरों को लेकर एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।