फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgan) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं लोग भी उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तो कभी उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। कई बार तो नीसा (Nysa devgan Video) की कभी उनके स्टाइल को लेकर, कभी एटिट्यूड को लेकर तो कभी उनके लुक्स को लेकर तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। लेकिन इस बार अजय देवगन की लाडली बेटी किसी और वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। लोग उनकी लेटेस्ट वीडियो को देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं।