बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में शुमार 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। पहले खबर थी कि हिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम फाइनल किया गया है। हालांकि सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), परेश रावल (Paresh Rawal) तीसरे पार्ट का हिस्सा थे। लेकिन अब फैंस के लिए अच्छी खबर है। 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar in Hera Pheri 3) का नाम फाइनल कर लिया गया है। इतना ही नहीं इस फिल्म की शूटिंग भी मंगलवार यानी आज से शुरू हो गई है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं है।