भोजपुर क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनके और दिनेश लाल यादव (Nirahua) के इश्क के चर्चे अक्सर ही भोजीवुड गलियारों की सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल, दोनों की दोस्ती ही इतनी मजबूत है कि इनके रिलेशन की चर्चाएं होती रहती हैं। आलम ये है कि जब भी आम्रपाली का नाम आता है, तो जहन में निरहुआ का नाम अपने आप ही चला आता है। लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस (Amrapali Love Life) ने निरहुआ को छोड़कर किसी और से दिल लगा लिया है। अब वे किसी और के प्यार की गिरफ्त में हैं। इस बात का खुलासा खुद आम्रपाली ने किया है।