26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / भोजुपरी फिल्मों की हाई पेडेड एक्ट्रेस हैं आम्रपाली, जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कुल नेट वर्थ

भोजुपरी फिल्मों की हाई पेडेड एक्ट्रेस हैं आम्रपाली, जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कुल नेट वर्थ

Amrapali Dubey Net Worth : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। आज उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। उनके पास बेशुमार दौलत है। तो आइए जानते हैं आम्रपाली की नेट वर्थ कितनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 18 Jan 2023, 11:54 AM IST

bhojpuri_actress_amrapali_dubey_net_worth_income_lavish_house_car_collection_know_everything.png

Amrapali Baby Bump : भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। इस बीच हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जो फैंस के होश उड़ा रही हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में आम्रपाली प्रेग्नेंट (Amrapali Dubey Baby Bump) नजर आ रही हैं। जिसके बाद से ही लोग हैरान हैं कि ये सब कब हो गया। हालांकि ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म की हैं। वैसे आपको बता दें कि आम्रपाली ने कड़ी मेहनत और लगन से फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। पहले टीवी और फिर फिल्मों में उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है। आलम ये है कि आज एक्ट्रेस के पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। उनके पास बेशुमार दौलत है। तो आइए जानते हैं आम्रपाली की कुल संपत्ति के बारे में...

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेस हैं। साल 2020 तक उन्होंने 2 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी। उन्होंने एक से बछ़कर एक फिल्में दी है। हालांकि अब आम्रपाली (Amrapali Dubey New Movies) फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गई हैं। रिपोर्ट तो है भी है कि वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

यह भी पढ़े - मोनालिसा का पति संग प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, बेडरूम में ऐसी हरकत करते दिखीं एक्ट्रेस

आम्रपाली को गाडियों का भी काफी शौक है। उनके पास कई महंगी गाड़िया भी हैं, जिनमें रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर शामिल हैं। इसके अलावा वह एक आलीशान घर की मालकिन भी हैं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस के इस घर की कीमत करोड़ों रुपए में है। इसके अलावा आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी अपनी कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जहां से उनकी काफी अच्छी कमाई होती है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम्रपाली को फिल्मों में आने का कोई शौक नहीं था। उनका सपना सपना डॉक्टर बनने का था। हालांकि आम्रपाली का यह सपना महज सपना बनकर ही रह गया। आज वो भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Amrapali Dubey Affair) के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इससे पहले वो टीवी की दुनिया में धूम मचा रही थी।

यह भी पढ़े - लेडी पठान बन मोनालिसा ने किया जबर डांस, कातिल मूव्स देख इंटरनेट पर मच गया बवाल!