वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इन कपड़ों में उन्होंने एक शानदार बैली डांस किया और पठान का सिग्नेचर स्टेप भी कॉपी किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, मैं बहुत बेसब्री से पठान का इंतजार कर रही हूं, मैं अपने जज्बात कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं...मुझे फिल्म का गाना, फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। पठान फीवर...!