26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / निरहुआ का दिल तोड़ आम्रपाली ने 10वीं फेल से रचाई शादी! अब कहलाएंगी कल्लू की दुल्हनिया

निरहुआ का दिल तोड़ आम्रपाली ने 10वीं फेल से रचाई शादी! अब कहलाएंगी कल्लू की दुल्हनिया

Amrapali Dubey Wedding Photo : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अरविंद अकेला कल्लू के साथ दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दोनों शादी करते दिख रहे हैं। जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 24 Jan 2023, 12:50 PM IST

amrapali_dubey_get_married_to_arvind_akela_kallu.png

Amrapali Dubey get married to Arvind Akela Kallu

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पिछले काफी समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप (Aamrapali Dubey baby bump) फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। वहीं अब उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें आम्रपाली दुल्हन के लिबास में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू से शादी रचा ली है। जिसे देखने के बाद फैंस को जोर का झटका लगा है।

सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दुल्हन का लिबास पहने हुए शादी के मंडप में खड़ी हैं। जबकि अरविंद अकेला कल्लू उन्हें पीछे से पकड़कर फेरे की एक रस्म को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह आम्रपाली और अरविंद की शादी के समय ली गई है। जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान हैंं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का क्या होगा?

यह भी पढ़े - भोजुपरी फिल्मों की हाई पेडेड एक्ट्रेस हैं आम्रपाली, जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कुल नेट वर्थ

वैसे आपको वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई बता दें कि यह तस्वीर आम्रपाली दुबे और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'शादी मुबारक' (Shaadi Mbarak Trailer) की है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसमें आम्रपाली दुबे एक ग्रैजुएट जिला टॉपर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं अरविंद अकेला कल्लू 10वीं फेल शख्स का किरदार निभा रहे हैं। दोनों शादी कर लेते हैं लेकिन बाद में आम्रपाली को पता चलता है कि अरविंद अकेला कल्लू 10वीं फेल हैं, जिसपर काफी विवाद होता है।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रियल में शादी नहीं की है। यह महज उनकी फिल्म का एक पोस्टर है। उनकी और कल्लू की फिल्म 'शादी मुबारक' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम लोग निरहुआ से जोड़ते रहते हैं। हालांकि इन दोनों के कई बार ये कहा है कि वे बस अच्छे दोस्त है।

यह भी पढ़े - भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, कहीं ये वजह तो नहीं?