भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर ही अपने लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इसके जरिए ही रानी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वहीं उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। फैंस उनकी हर लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं वे रानी के एक झलक पाने के लिए आतुर रहते हैं। हाल ही में रानी ने एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। वहीं अब उनकी एक पोस्ट ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।