शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का क्रेज किस कदर लोगों में बढ़ता जा रहा है, यह सोशल मीडिया से साफ पता चल रहा है। फिल्म रिलीज नहीं हुई लेकिन अभी से उसने इतिहास रचना शुरू कर दिया। एडवांस बुकिंग छप्परफाड़ हो रही है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, वो भी बिल्कुल धांसू एक्शन वाले स्टाइल में। दूसरी अच्छी बात ये है कि फिल्म में एक बार फिर से करण-अर्जुन की जोड़ी दिखाई देंगी। नहीं समझे? हम बताते हैं। शाहरुख की पठान में दीपिका और जॉन तो हैं ही लेकिन किंग को ज्वॉइन करने खुद सलमान खान (Salman Khan) भी आएंगे। होगा न फिर टू मच फन..!! खैर ये तो आपको पता ही होगा कि सलमान आएंगे लेकिन कितनी देर के लिए आएंगे ये आज हम आपको बताएंगे...