बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच उनसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक सवाल किया गया जिसपर उन्होंने बड़ी बात कही है। दरअसल, रणबीर से एक प्रोग्राम के दौरान पूछा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इतने नीचे क्यों जा रही है? बॉलीवुड फिल्मों की बैक-टू-बैक बॉक्स ऑफिस पिट क्यों रहीं हैं? इस पर एक्टर ने शाहरुख खान की 'पठान' (Pathaan) के बारे में याद दिलाया। साथ ही फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।