शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस (Pathaan Box Office) पर शानदार कमाई करते हुए 1000 करोड़ रुपए का आकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही 'पठान' ये आकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। इस बात की जानकारी खुद वाईआरएफ (YRF) ने ट्वीट कर दी है। वहीं फिल्म की इस सफलता के बाद से पूरे बाॅलीवुड में खुशी की लहर है। इस बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने वाईआरएफ के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने बायकाॅट गैंग (Boycott Gang) पर तंज कसते हुए निशाना साधा है।