मनोरंजन

‘पागल औरत हाथ धोकर पीछे पड़ी है’ शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को कहा फेक, लोगों ने याद दिलाया झूठा केस

Shilpa Shinde On Shivangi Joshi: ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के खत्म होते ही नया विवाद सामने आ गया है। जिसमें आमने-सामने शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी हैं। शिल्पा ने बाहर आकर शिवांगी को फेक बताया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ही उनका फेक केस याद दिला दिया।
3 min read
Aug 07, 2026
Shilpa Shinde called Shivangi Joshi fake People remind her harassment case
शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को कहा फेक (Photo Source- @MissFilmyAddict)

Shilpa Shetty calls Shivangi Joshi Annabelle fake: नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' का फिनाले खत्म हो चुका है। श्रेया कालरा ने फाइनल में शिवांगी जोशी को 7 वोट से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो के समाप्त होने के बाद भी प्रतियोगियों के बीच की कड़वाहट और विवाद फिर बाहर आ रहे हैं। शिल्पा शिंदे ने शो की रनर-अप रहीं शिवांगी जोशी पर तीखा हमला बोला है। शिल्पा ने कैमरे के सामने खुलकर बयान देते हुए शिवांगी को 'फेक' (बनावटी) और 'एनाबेल' (Annabelle) करार दिया है। जिससे शिवांगी के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने उन्हें ही झूठा हैरेसमेंट का केस याद दिला दिया।

शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी पर किया कमेंट

'लॉक अप 2' से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट ने मीडिया से बात की। इस दौरान शिल्पा शिंदे से शिवांगी जोशी के साथ उनके रिश्तों और बर्ताव को लेकर सवाल पूछा गया। शिल्पा ने अपनी नाराजगी साफ जाहिर की। शिल्पा ने कहा कि शो के अंदर जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ एक गेम नहीं था बल्कि असली जिंदगी और असलियत थी। शिल्पा शिंदे ने कहा, "फेक तो स्पष्ट रूप से वही थी, एनाबेल। मुझे लगता है कि मैं अपनी जिंदगी में उससे कभी बात नहीं करूंगी। क्योंकि वह सिर्फ एक गेम नहीं था, वह रियलिटी थी और यह एक रियलिटी शो है। अब जिसको जो सोचना है सोचे, पर जो सच है वो वही है।"

सोशल मीडिया पर लोगों का शिल्पा शिंदे पर निकला गुस्सा

शिल्पा शिंदे का ये इंटव्यू जैसे ही लोगों तक पहुंचा। उन्होंने एक्ट्रेस को कड़वा कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने शिवांगी जोशी को सपोर्ट करते हुए लिखा, "शिल्पा शिंदे तो बहुत रियल हैं कभी किसी पर झूठा केस भी नहीं किया मैडम ने।" दूसरे ने लिखा, "मुझे इन्हें लॉक अप की यूनिफॉर्म में देखने की आदत हो गई थी तो अब अजीब ही लग रहा है।" तीसरे ने लिखा, "पागल औरत हाथ धोकर पीछे पड़ी है। दिमाग खराब ही है इसका।" एक अन्य ने लिखा, "इसे ही क्लास बनाम क्रैस कहते हैं। इसलिए उसे अब तक काम नहीं मिला और उसके परिवार ने उसे छोड़ दिया। खैर एक इंसान दूसरों को नीचा दिखाता रहता है और दूसरा जीतता रहता है।" एक और ने लिखा, "मैडम पागल पन का दौरा फिर से पड़ गया क्या? आप कोई भी शो खत्म होने के बाद क्लास क्यों नहीं बनाए रख सकतीं?"

शिल्पा शिंदे पर निकाला लोगों ने गुस्सा
शिल्पा शिंदे पर निकाला लोगों ने गुस्सा

शिल्पा शिंदे ने रखा था शिवांगी का नाम ऐनाबेल

बता दें, 'लॉक अप 2' के दौरान शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक और बहस देखने को मिली थी। शो में साफ झलकता था कि दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते। वहीं, शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी का नाम शो में 'एनाबेल' रखा था। अब शो खत्म होने के बाद भी वो घर वाली दुश्मनी बाहर नजर आ रही है। लोगों का मानना था कि शायद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हो सकते हैं, लेकिन शिल्पा शिंदे के इस ताजा और कड़े बयान ने यह साफ कर दिया है कि वह शिवांगी से कोई मतलब नहीं रखना चाहतीं।

शिल्पा शिंदे पर निकाला लोगों ने गुस्सा
शिल्पा शिंदे पर निकाला लोगों ने गुस्सा

श्रेया कालरा ने जीता शो

इस सीजन की बात करें तो राम कपूर, योगेश, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा टॉप 5 फाइनलिस्ट के रूप में सामने आए थे। कड़े मुकाबले के बाद श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' की ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम की, जबकि शिवांगी जोशी दूसरे स्थान पर रहीं। शो खत्म होने के बाद भी शिल्पा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Updated on:
07 Aug 2026 07:40 am
Published on:
07 Aug 2026 07:18 am