मनोरंजन

छोटा रोल, बड़ा कनेक्शन! ‘धुरंधर 2’ में शिरानी बलोच और Bimal Oberoi का कनेक्शन हुआ वायरल

Dhurandhar 2 Shirani Baloch Bimal Oberoi: फिल्म 'धुरंधर 2' में शिरानी बलोच और Bimal Oberoi का बेहद खास कनेक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों की स्क्रीन टाइम सीमित था, लेकिन उनकी केमिस्ट्री और प्रभाव ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

2 min read
Mar 25, 2026
शिरानी बलोच और Bimal Oberoi का किरदार( फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Shirani Baloch Bimal Oberoi: डायरेक्टर आदित्य धर द्वारा स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के सिर्फ 6 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने अपनी gripping कहानी और दमदार किरदारों की वजह से दर्शकों का दिल जीत लिया है। बता दें, बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के साथ-साथ छोटे और सहायक की भूमिका निभाने वाले स्टार्स ने भी अपने एक्टिंग से खूब पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें

धुरंधर 2 ने 6 दिनों में कर दिखाया वो कारनामा, जिसे देख बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के भी छूट गए पसीने, उड़ा ले गई 1000 करोड़

पाकिस्तानी इस्लामी और राजनीतिक नेता

फिल्म के हर किरदारों ने कहानी को और भी मजबूत बनाया है। उनमें से एक लीड रोल 'बलोच सुप्रीमो' शिरानी बलोच की है, जिसे बिमल ओबेरॉय ने निभाया है। दरअसल, बिमल न सिर्फ एक्शन में एक्टिंग करते हैं, बल्कि वे प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है, यहां तक कि थिएटर में उनके प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।

बिमल ओबेरॉय का फिल्मी सफर खासा प्रभावशाली रहा है। उन्होंने आमिर खान की 'पीके', 'टाइगर 3', 'पानीपत', 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 'मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाई है। इसके अलावा, वे अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।

इतना ही नहीं, फिल्म में बिमल का किरदार शिरानी बलोच का एक काल्पनिक रूप है, जो असल में पाकिस्तानी इस्लामी विद्वान और राजनीतिक नेता मौलाना मुहम्मद खान शिरानी पर बेस्ड है। मौलाना शिरानी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम से जुड़े थे और अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में एक प्रभावशाली शख्सियत रहे हैं। साल 2020 में पार्टी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने अपना नया संगठन जेयूआई-शिरानी बनाया।

बलूचिस्तान के संसाधनों और न्याय की लड़ाई के लिए खड़े हुए

मौलाना शिरानी के जीवन से जुड़ी एक मजेदार बात ये भी है कि 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की, जिससे वो काफी चर्चा में आए थे। तो वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में बलोच का किरदार अकबर बुगती से भी प्रेरित है, जो शुरुआत में सिस्टम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में बलूचिस्तान के संसाधनों और न्याय की लड़ाई के लिए खड़े हुए। इस किरदार को अफगानिस्तान-पाकिस्तान के राजनीतिक संघर्षों से जोड़ा गया है।

बता दें, 'धुरंधर 2' में शिरानी बलोच को आतंकवाद का सपोर्ट करने वाले और कट्टरपंथी समूहों को नियंत्रित करने वाला नेता दिखाया गया है। ये किरदार फिल्म में सस्पेंस और रोमांच को बढ़ाने में काफी सहायक साबित हुआ है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में दुनियाभर में 919 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि भारत में ये राशि लगभग 575.67 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

Published on:
25 Mar 2026 11:02 am
Also Read
View All

अगली खबर