मनोरंजन

शिवानी कुमारी का नया वीडियो आया सामने, दिखा टेसू बनवाने के बाद क्या था मार्विन का रिएक्शन, फिर लगाए आरोप

Shivani Kumari On Marvin Controversy: शिवानी कुमारी ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिकन इन्फ्लुएंसर मार्विन के साथ वह बातचीत कर रही है और पूछ रही हैं कि मार्विन आपको टेसू बनवावा कैसे लगा? इसपर मार्विन ने भी शानदार रिएक्शन दिया था।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 11:52 AM IST
shivani kumari on marvin achi
शिवानी कुमारी ने मार्विन के साथ बातचीत का वीडियो किया शेयर (Photo Source- Facebook/@iamshivanikumariofficial)

Shivani Kumari share Marvin Video: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) और अमेरिकन इन्फ्लुएंसर मार्विन (Marvin) के बीच का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ समय पहले शिवानी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रोती नजर आई थीं, उन्होंने अमेरिकन इंफ्लुएंसर मार्विन आची पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें भाई मानती थीं और जो उनके चेहरे पर टेसू बनाया था वो मार्विन से पूछकर ही बनाया था, फिर बाद में मार्विन ने उनके खिलाफ वीडियो क्यों बनाया? अब इसी विवाद के बाद शिवानी ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें टेसू बनवाने के बाद मार्विन काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिवानी ने कैप्शन में कई बातें भी लिखी हैं।

वीडियो में क्या बातचीत करते नजर आए शिवानी और मार्विन?

शिवानी कुमारी ने जो अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें देखा जा सकता है कि शिवानी कुमारी और मार्विन आपस में बातचीत कर रहे हैं। वीडियो के दौरान शिवानी मार्विन से पूछती हैं कि उन्हें 'टेसू' मेकअप का अनुभव कैसा लगा और इस पर उनकी क्या राय है। इस पर मार्विन जवाब देते हुए कहते हैं कि यह अनुभव "बहुत अच्छा और कुछ अलग" था, लेकिन अगले दिन भी उनके चेहरे पर कुछ निशान रह गए थे।

जब शिवानी उनसे आगे पूछती हैं कि क्या उन्होंने इसे एन्जॉय किया, तो मार्विन हामी भरते हुए कहते हैं कि यह सच में बहुत अच्छा था। मार्विन यह भी कहते नजर आते हैं कि यहां आना उनके लिए हमेशा एक अच्छे अनुभव की तरह है और यह जगह उनके लिए घर जैसी है, जिसके लिए वह मेहमाननवाजी का शुक्रिया अदा करते हैं। वीडियो के आखिर में शिवानी उन्हें अच्छे से जाने की बात कहती हैं और बातचीत खत्म होती है।

शिवानी कुमारी ने पहले भी किए थे कई वीडियो शेयर

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवानी कुमारी ने कैप्शन में लिखा कि 'टेसू महाराज की शादी' से जुड़ा वीडियो पब्लिश करने से पहले उन्होंने और उनकी टीम ने खुद मार्विन से उनके अनुभव के बारे में पूछा था। मार्विन ने तब साफ रूप से कहा था कि उन्हें यह मेकअप बहुत पसंद आया और यह उनके लिए एक अलग अनुभव था।

शिवानी ने यह भी दावा किया कि उनकी टीम के दोबारा पूछने पर भी मार्विन ने यही बात दोहराई थी। इतना ही नहीं, इसके बाद मार्विन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मेकअप से जुड़े कई वीडियो भी शेयर किए थे। शिवानी ने अपने चाहने वालों और नेटिजन्स से अपील की है कि किसी भी तरह के गलत निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उस दौरान की पूरी बातचीत और तथ्यों को जरूर देखा जाना चाहिए।

क्या है शिवानी कुमारी और मार्विन आची के बीच का विवाद?

बता दें, कुछ समय पहले शिवानी ने खुद अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर किए थे। जिसमें मार्विन अची (Marvin Achi) जिन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर 'मार्टिन अची' के नाम से भी जाना जाता है। जो एक फेमस अमेरिकन-नाइजीरियाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर, केमिकल इंजीनियर और रियलिटी टीवी स्टार हैं। वह शिवानी के घर आए थे और 15 दिन वहीं रुके थे। इस दौरान शिवानी ने उनका स्वागत शानदार तरीके से किया था। तब ही उन्होंने उनसे पूछकर उनके चेहरे पर काले रंग से मूंछें बनाई थी। वह भी काफी खुश थे। लेकिन बाद में शिवानी के खिलाफ इन्फ्लुएंसर ने अपनी बेइज्जती का आरोप लगाया था।

Updated on:
1 Nov 2026, 11:52 AM IST
Published on: