मनोरंजन

किसी की शादी, किसी को जेल, किसी की फिल्म हुई ठप! 2026 की सबसे बड़ी फिल्मी कंट्रोवर्सीज

Bollywood controversies 2026: 2026 की फिल्मी दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने तहलका मचा दिया। आमिर खान की शादी की खबरें सुर्खियों में रहीं, जो उनके फैंस के लिए खुशी की वजह बनीं। तो वहीं, कुछ स्टार को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे जेल की सलाखों के पीछे नजर आए।
2 min read
Jul 01, 2026
Bollywood controversies 2026
Bollywood controversies 2026 (IMDb)

Bollywood controversies 2026: साल 2026 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में यादगार साबित हुआ। जहां एक ओर कई स्टार ने अपनी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी खुशखबरियों के जरिए फैंस को उत्साहित किया, तो वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े विवादों और कानूनी मामलों ने इंडस्ट्री को लगातार चर्चा में बनाए रखा। साल के पहले 6 महीनों में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक खूब हलचल मचाई।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते की चर्चा

सबसे फेमस खबरों में एक्टर आमिर खान की प्राइवेट लाइफ रही। लंबे समय से गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते की चर्चा के बाद उन्होंने शादी की तैयारी की खबर से फैंस को सरप्राइज दिया। तो वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने दूसरे बच्चे के आने की घोषणा कर अपने चाहने वालों के बीच खुशी का माहौल बना दिया। इस खबर ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं और दोनों को शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

राजपाल यादव से जुड़ा कानूनी मामला

दरअसल, ये साल केवल खुशियों तक सीमित नहीं रहा। एक्टर राजपाल यादव से जुड़ा कानूनी मामला भी लंबे समय तक चर्चा में रहा। पुराने वित्तीय विवाद के चलते उन्हें अदालत के आदेश का पालन करना पड़ा और बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद उन्हें राहत भी मिली, लेकिन ये मामला पूरे साल की बड़ी खबरों में शामिल रहा।

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' भी रही विवादों में

इसी दौरान रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' भी विवादों में घिर गई। फिल्म से रणवीर के अलग होने की खबर के बाद मुआवजे, प्रोडक्शन लॉस और इंडस्ट्री संगठनों के हस्तक्षेप जैसी चर्चाओं ने मामला और गर्म कर दिया। हालांकि बाद में मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझा, लेकिन फिल्म की नई कास्टिंग और शूटिंग को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

सबसे दुखद खबर दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन

बता दें, साल की सबसे दुखद खबर दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन की रही। उनके जाने से संगीत जगत को गहरा झटका लगा और देशभर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके योगदान को याद करते हुए कई स्टार ने उन्हें भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताया।

सीएम विजय की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से जुड़े विवादों

तो वहीं एक्टर से सीएम बने थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' भी सेंसर और रिलीज से जुड़े विवादों के कारण लगातार चर्चा में रही। फिल्म की रिलीज टलने और कथित तौर पर कुछ क्लिप्स के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गईं।

बता दें, 2026 का पहला आधा साल इंटरटेनमेंट जगत के लिए भावनाओं, विवादों, कानूनी मामलों और बड़ी घोषणाओं का कॉम्बो रहा। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि साल के बाकी महीनों में इंडस्ट्री कौन-सी नई खबरों और सरप्राइज के साथ सामने आती है।

Published on:
01 Jul 2026 04:59 pm