17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राठी आया और प्रोटेस्ट करके चला भी गया और अंधभक्त चिल्लाते रह गए’, ध्रुव राठी के भारत छोड़कर जाने पर बोले केआरके

Dhruv Rathee Leaving India Controversy: ध्रुव राठी इन दिनों दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनके भारत छोड़कर लंदन जाने को लेकर भी लगातार सुर्खियां बन रही हैं। ध्रुव राठी के लंदन जाने को लेकर अब केआरके ने एक पोस्ट किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Dhruv Rathee Leaving India Controversy

नेहा बोरा-ध्रुव राठी (फोटो सोर्स- ANI)

Dhruv Rathee Leaving India Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी के लंदन जाने को लेकर अभिनेता और सोशल मीडिया कमेंटेटर कमाल आर खान (KRK) ने तंज कसा है। KRK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिन लोगों से ध्रुव राठी को भारत आने के लिए कहा जा रहा था, वह भारत आए, विरोध प्रदर्शन किया और अब वापस चले गए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'राठी आया भी, प्रोटेस्ट भी किया और चला भी गया, अंधभक्त चिल्लाते ही रह गए।'

केआरके ने ध्रुव राठी को लेकर किया पोस्ट

KRK की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ध्रुव राठी के लंदन से एक वीडियो जारी कर मार्च का ऐलान करने की जानकारी सामने आई है। इसी बीच उनके साल 2018 के एक आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई भी हुई। अदालत में ध्रुव राठी की ओर से उनके वकील पेश हुए और उन्होंने बताया कि राठी इस समय लंदन में हैं, इसलिए वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हो सके।

यह मामला मई 2018 में ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट-दो’ नाम के वीडियो से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे ने आरोप लगाया है कि वीडियो में उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे आरोप लगाए गए थे, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। इसी शिकायत के आधार पर मानहानि की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

साकेत कोर्ट ने दोबारा समन जारी करने का आदेश दिया था

मामले में हाल ही में साकेत कोर्ट ने दोबारा समन जारी करने का आदेश दिया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने 12 अक्टूबर को शिकायतकर्ता की अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। अदालत को बताया गया था कि ध्रुव राठी आम तौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और उस समय भारत में मौजूद थे। इसके बाद शिकायतकर्ता को प्रक्रिया सर्वर के साथ जाकर समन की तामील कराने की अनुमति दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, समन का नोटिस गुरुग्राम के केंद्रीय विहार स्थित उनके आवास के बाहर भी चस्पा किया गया था।

केआरके ने दिल्ली पुलि्स पर भी उठाए सवाल

इसी बीच KRK ने एक अन्य पोस्ट में दिल्ली पुलिस को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि तिरंगा लहराने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और सवाल किया कि भारतीयों को आखिर कौन-सा झंडा लहराने की अनुमति है। हालांकि, KRK की इस पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ध्रुव राठी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो और बयानों को लेकर समय-समय पर विवाद सामने आते रहे हैं। वहीं, 2018 का मानहानि मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, राठी के लंदन में होने की बात उनके वकील ने अदालत में कही है; यह निष्कर्ष निकालना अलग बात होगी कि वह अदालत की कार्यवाही से बचने के लिए ही भारत से गए हैं।