17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भारतीय सिनेमा के अगले बड़े एक्शन हीरो होंगे विजय देवरकोंडा’, ‘राणाबली’ देखकर संदीप रेड्डी वांगा ने की तारीफ

Vijay Deverakonda Ranabali: संदीप रेड्डी वांगा ने 'राणाबली' में विजय देवरकोंडा के एक्शन की तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का अगला बड़ा एक्शन हीरो बताया। जानें रश्मिका मंदाना और फिल्म के निर्देशक पर क्या बोले।
2 min read
Google source verification
Vijay Deverakonda Ranabali

'रणबली' के एक्शन ने जीता संदीप रेड्डी वांगा का दिल (सोर्स: x-@Telugubit/@idlebraindotcom)

Vijay Deverakonda Action Hero: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबली' रिलीज के बाद चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को यह काफी पसंद आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए विजय देवरकोंडा को भारतीय सिनेमा का अगला बड़ा एक्शन हीरो बताया। साथ ही, उन्होंने रश्मिका मंदाना की एक्टिंग, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्म के संगीत की भी तारीफ की।

विजय देवरकोंडा के एक्शन के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा

संदीप रेड्डी वांगा ने X पर 'राणाबली' को लेकर अपना रिव्यू साझा किया। उन्होंने विजय देवरकोंडा के एक्शन की तारीफ करते हुए लिखा कि उनके एक्शन में एक ऐसी कच्ची और बेखौफ क्रूरता है, जिसे बनावटी तरीके से पैदा नहीं किया जा सकता। वांगा के मुताबिक, विजय के लड़ने के अंदाज में एक अलग तरह की तीव्रता दिखाई देती है।

उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि विजय देवरकोंडा भारतीय सिनेमा के अगले बड़े और प्रभावशाली एक्शन हीरो बनेंगे। वांगा ने अभिनेता को फिल्म के लिए बधाई भी दी।

रश्मिका मंदाना की एक्टिंग ने भी जीता दिल

संदीप रेड्डी वांगा ने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर 'रणबली' देखने की अपील की। उन्होंने फिल्म में विजय देवरकोंडा के किरदार को शानदार बताया और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग की भी तारीफ की।

वांगा ने विजय और रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के बीच का जुड़ाव सिर्फ केमिस्ट्री तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, कुछ रिश्तों का असर पर्दे से आगे तक महसूस होता है। उन्होंने फिल्म में रश्मिका के किरदार जयम्मा को बेहद वास्तविक और दर्द से भरा हुआ बताया।

फिल्म के निर्देशक और संगीत की भी तारीफ

वांगा ने 'राणाबली' के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल ने इतिहास को जिस गंभीरता और जिज्ञासा के साथ समझने की कोशिश की है, वह काबिल-ए-तारीफ है। वांगा के मुताबिक, फिल्म इतिहास के एक ऐसे हिस्से को सामने लाती है, जिसके बारे में स्कूल की Books में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा, उन्होंने संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल के संगीत की भी तारीफ की।

संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ पर विजय देवरकोंडा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वांगा का उत्साह से भरा संदेश पढ़कर उनकी सुबह खूबसूरत हो गई। विजय ने अपनी पुरानी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के प्रीमियर के बाद वांगा का जोरदार गले लगाना और उस समय कही गई उनकी बातें याद हैं। अभिनेता ने लिखा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि वांगा को 'राणाबली' पसंद आएगी, लेकिन अब उनकी प्रतिक्रिया देखकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। रश्मिका मंदाना ने भी वांगा का धन्यवाद करते हुए उनके रिव्यू के लिए आभार जताया।

पहली बार साथ नजर आएंगे विजय और रश्मिका

'राणाबली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है, जबकि इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अर्नोल्ड वोस्लू, ईश्वरी राव और अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।

फरवरी में शादी के बाद विजय और रश्मिका की यह पहली साथ में रिलीज होने वाली फिल्म है। इससे पहले दोनों 'गीता गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) में साथ काम कर चुके हैं।