मनोरंजन

Shraddha Kapoor फिर करना चाहती है आदित्य के साथ काम, ‘Aashiqui 2’ को दोबारा रिलीज करने की उठाई मांग, वायरल

Aashiqui 2 Re-Release: फैंस की भारी मांग और प्यार के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' को दोबारा रिलीज करने की आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Apr 25, 2026
Shraddha Kapoor (फोटो सोर्स: X @shraddhasfanboy के अकाउंट द्वारा)

Aashiqui 2 Re-Release: बॉलीवुड की सबकी पसंदीदा स्टार में से एक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor ) इन दिनों 2024 की ब्लॉकबस्टर 'स्त्री 2' के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनका एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी सबसे यादगार फिल्मों में से एक 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) की थिएटर में री-रिलीज को लेकर फैंस के साथ बेहद उत्साह से बात कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

Khalnayak Returns में डार्क लुक और वायरल डायलॉग के साथ संजय दत्त ने आते ही सोशल मीडिया पर लगा दी आग

श्रद्धा का जवाब बेहद प्यारा और इमोशनल था

बता दें, 2025 में इंस्टाग्राम AMA सेशन के दौरान एक फैन ने श्रद्धा से पूछा कि क्या 'आशिकी 2' को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। इस सवाल पर श्रद्धा का जवाब बेहद प्यारा और इमोशनल था। उन्होंने कहा कि ये एक बहुत ही दमदार आइडिया है और वो खुद भी इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं और आदित्य के साथ एक बार फिर काम करना चाहती है उन्होंने ये भी कहा कि वो इस सुझाव को प्रोड्यूसर्स तक जरूर पहुंचाएंगी। ये जवाब सुनते ही फैंस के दिल खुशी से भर गए और ये वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया।

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बनी रोमांटिक

इतना ही नहीं, 2013 में रिलीज हुई 'आशिकी 2' आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को लेकर बनी एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की। इस फिल्म ने दोनों स्टार्स को बॉलीवुड में एक नई पहचान दी। फिल्म के गाने आज भी करोड़ों लोगों की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर हैं और हर उम्र के दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं।

इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि ये फिल्म अभी किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि फैंस बार-बार इसे थिएटर में दोबारा रिलीज करने की मांग करते रहते हैं। हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

श्रद्धा और आदित्य की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री थी दमदार

फिल्म 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और आदित्य की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी दमदार थी कि अफवाहें फैलने लगीं कि दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के करीब हैं। खबरें थीं कि 2012 से 2014 के बीच दोनों के बीच एक रिश्ता था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसे कभी पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। इस जोड़ी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2017 में दोनों ने एक बार फिर रोमांटिक ड्रामा 'ओके जानू' में साथ काम किया। दर्शकों ने इस जोड़ी को उस फिल्म में भी खूब पसंद किया।

बता दें, श्रद्धा के इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मांग और तेज हो गई है और फैंस चाहते हैं कि प्रोड्यूसर्स जल्द से जल्द इस क्लासिक फिल्म को या तो थिएटर में दोबारा रिलीज करें या फिर किसी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएं ताकि नई पीढ़ी भी इस प्रेम कहानी का हिस्सा बन सके। 'आशिकी 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं है ये एक पूरे दौर की इमोशन है जो आज भी लाखों दिलों में उतनी ही ताजा है जितनी 2013 में थी और अब जब खुद श्रद्धा कपूर इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं, तो फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Published on:
25 Apr 2026 09:23 am
Also Read
View All