मनोरंजन

Rajvir Jawanda: सिंगर राजवीर की 3 दिन बाद भी हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखने का डॉक्टर्स ने बताया कारण

Singer Rajvir Jawanda Health Update: सिंगर राजवीर जवंदा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। सिंगर की एक्सीडेंट के लगभग 3 दिन बाद भी सेहत में सुधार नहीं आया है। उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
2 min read
• •
Oct 01, 2025
Singer Rajvir Jawanda accident
फेमस सिंगर राजवीर जवंदा

Singer Rajvir Jawanda Health Update: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हाल ही में एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था। हादसे के बाद सिंगर को हार्ट अटैक भी आ गया था, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई थी। पुलिस ने आनन-फानन में राजवीर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था,और तब से ही राजवीर वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। अब अस्पताल से आई यह जानकारी लोगों को और भी ज्यादा निराश कर रही है। सिंगर की हालत में थोड़ा भी सुधार नहीं आ रहा है।

एक्सीडेंट के बाद कैसी है सिंगर की हालत? (Singer Rajvir Jawanda Health Update)

हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में भयानक चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद से ही राजवीर लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है, और ब्रेन एक्टिविटी काफी कम हो गई है। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है।

दिमाग में ऑक्सीजन की कमी (Rajvir Jawanda in Ventilator)

डॉक्टरों ने उनके दिमाग का MRI स्कैन किया, जिसमें हाइपोक्सिक बदलाव यानी ऑक्सीजन की कमी दिखी है। इसके अलावा, रीढ़ की हड्डी के एमआरआई से पता चला है कि सर्विकल क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे उनके कुछ अंगों में कमजोरी आ गई है। फिलहाल, राजवीर को लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है।

एक्सीडेंट से पहले राजवीर कर रहे थे नए गाने को प्रमोट (Rajvir Jawanda Instagram)

सिंगर कि इस नाजुक हालत को जानकर फैंस भी बेहद दुखी हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक्सीडेंट से ठीक पहले राजवीर सोशल मीडिया पर अपने नए गाने को प्रमोट कर रहे थे, और यह हादसा बिल्कुल अचानक हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अब उनसे मिलने के लिए सेलिब्रिटीज और नेता लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। वही, दिलजीत दोसांझ ने भी राजवीर की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है।

Updated on:
01 Oct 2025 09:21 am
Published on:
01 Oct 2025 08:23 am
Also Read
View All
‘6 साल बहुत टॉर्चर हुआ हूं’, रीति तिवारी पर एकम बावा ने लगाए नए आरोप, बोले- ‘मेरे कपड़े नीचे फेंक दिए और कहा घर से निकल जा’

अजमल कसाब ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’