मनोरंजन

‘शर्म आनी चाहिए राघव चड्ढा तुम्हे’, पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान का फूटा गुस्सा, बोलीं- मोदी जी से डर गए?

Sonia Mann Lashes On Raghav Chadha: पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान ने हाल ही में आप सासंद राघव चड्ढा पर जमकर हमला बोला है। एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Apr 04, 2026
Sonia Mann Lashes On Raghav Chadha (सोर्स- एक्स)

Sonia Mann Lashes On Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी की नेता और पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा से उपनेता के पद से हटाए जाने पर वीडियो शेयर करते हुए बात की है। अभिनेत्री सोनिया मान ने आप के सासंद राघव पर जमकर हमला बोला है। क्या कुछ कहा है सोनिया ने, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

परिणीति चोपड़ा ने वापस लिया राघव चड्ढा से सपोर्ट? पोस्ट शेयर करने के बाद किया डिलीट

सोनिया मान ने राघव चड्ढा पर बोला हमला (Sonia Mann Lashes On Raghav Chadha

राघव चड्ढा के बारे में बात करते हुए सोनिया मान ने वीडियो जारी किया। सोनिया ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- जो डर गया वो मर गया, क्योंकि पिछले लंबे समय से जो वो संसद में मुद्दे उठा रहे हैं बहुत ही सोफ्ट मुद्दों की बात कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर समोसे की बात। क्या इसलिए बनाया था आपको राज्यसभा का सदस्य? पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं आप। पूरे देश की बात करनी होती है और इतना सा टाइम मिलता है। उस इतने से टाइम में बहुत ही जरूरी बातें रखनी होती हैं।

राघव पर करारा हमला (Sonia Mann Lashes On Raghav Chadha)

आगे बात करते हुए सोनिया ने कहा, 'कितने सदस्य हैं आप के पास जो अपनी बात यूं रख सकते हैं। हमारे पंजाब के लिए आज तक क्या मुद्दा उठाया है आपने, किसानों का मुद्दा उठाया है कि आज तक मोदी जी ने एमएसपी क्यों नही दी। बीजेपी ने इतना पैसा रोख रखा है क्या उसकी बात की आपने। क्यों करेंगे आप बातें क्योंकि मोदी जी नाराज ना हो जाएं। डरके राजनीति नहीं की जाती राघव जी।'

'आप बात कर रहे हैं कि आप आपको आम मुद्दे उठाने से रोक रही है। उस आप पार्टी ने, अरविंद केजरीवाल ने आज आम से सीए को उठाकर मंत्री बना दिया। ये गलती की है हमने। आपको लोकसभा की टिकट भी दी थी। इतने फेमस ही थे तो क्यों नहीं जीत गए। कुछ तो शर्म करो राघव चड्ढा।'

संसद में उठाए थे कई अहम मुद्दे (Parineeti Chopra Supports Raghav Chadha After AAP Ousting)

वीडियो में राघव चड्ढा ने मध्यम वर्ग पर टैक्स का दबाव, पितृत्व अवकाश, बैंकिंग नियमों में जुर्माना, फूड मिलावट, एयरलाइन चार्जेस, परीक्षा पेपर लीक, वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी, गिग वर्कर्स के अधिकार और डेटा प्राइवेसी जैसे कई अहम मुद्दों को संसद में उठाने की बात कही थी। यही वजह थी कि परिणीति ने पहले इस वीडियो को शेयर कर उनका समर्थन जताया।

हालांकि, पोस्ट हटाए जाने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या अभिनेत्री ने अपना समर्थन वापस ले लिया है या इसके पीछे कोई और वजह है।

पहले भी पति के समर्थन में खुलकर आई थीं सामने

यह पहला मौका नहीं है जब परिणीति चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर पर अपने पति का समर्थन किया हो। इससे पहले भी जब राघव चड्ढा ने संसद में पितृत्व अवकाश जैसे संवेदनशील विषय पर बात की थी, तब परिणीति ने भावुक संदेश साझा करते हुए उनके विचारों की सराहना की थी। उस वक्त उन्होंने पेरेंटिंग को साझा जिम्मेदारी बताते हुए पति के नजरिए की तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने पर बोलीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, कहा- आप जैसे नेता को तो खुद की पार्टी बनानी चाहिए

Updated on:
04 Apr 2026 01:03 pm
Published on:
04 Apr 2026 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर