मनोरंजन

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत की पत्नी बन काटा था गदर… अब इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस सौम्या टंडन

‘धुरंधर’ से सराहना बटोरने के बाद सौम्या टंडन को बड़ी फिल्म मिल गई है। वो आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ एक फिल्म कर रही हैं जिसको सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे है।
2 min read
Jan 12, 2026
Soumya Tandon photo
Soumya Tandon photo

Soumya Tandon New Film: अभिनेत्री सौम्या टंडन उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक पहचान बनाई है। सौम्या ने टेलीविजन पर अपने शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। साल 2006 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सौम्या को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ से फिर खूब सराहना मिली है। 'धुरंधर' की अपार सफलता के बाद अब सौम्या टंडन को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है।

सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में सौम्या

'PinkVilla' पोर्टल की रिपोर्ट्स के अनुसार , सौम्या टंडन को सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया’ में कास्ट किया गया है। यह फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। शुरुआत में खबरें थीं कि इस फिल्म में सलमान खान नजर आ सकते हैं, लेकिन बाद में कन्फर्म हुआ कि इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक सौम्या टंडन के किरदार को लेकर कोई अफिशल अनाउन्स्मेन्ट नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा फिल्म में उनका रोल बेहद अहम होगा, जो कहानी को इमोशनल डेप्थ देगा।

'धुरंधर' में सौम्या टंडन

सौम्या टंडन ने फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी, उल्फत जहान, की भूमिका निभाई है। भले ही उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन उन्होंने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। सौम्या के फैंस उनकी परफॉर्मेंस को सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि इसी बीच उनके लिए एक और खुशखबरी सामने आ गई है।

‘ये प्रेम मोल लिया’ के बारे में

‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं और वह ‘प्रेम’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म ट्रेडिशनल लव स्टोरीज से हटकर यूथ के नजरिए से पारिवारिक रिश्तों और प्यार को दर्शाएगी। फिल्म में शरवरी वाघ के साथ ही अनुपम खेर और सीमा पाहवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही है। इस फिल्म को महावीर जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाइयाँ’ को भी प्रोड्यूस किया था। ऊंचाइयाँ को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, जिससे 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Updated on:
12 Jan 2026 06:39 pm
Published on:
12 Jan 2026 06:39 pm