मनोरंजन

शाहरुख खान की ‘जवान’ में बोल्ड अंदाज में दिखेंगी नयनतारा, 16 साल बाद बिकिनी पहन मचाएंगी बवाल

Nayanthara Wear Bikini in Jawan : एटली की फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने खुद का बनाया 16 साल पुराना नियम तोड़ा है। नयनतारा जवान में बिकिनी पहन बोल्ड अंदाज में दिखाई देंगी।
2 min read
Mar 28, 2023
south_actress_nayanthara_break_her_no_bikini_rule_for_shahrukh_khan_atlee_film_jawan.png

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 'पठान' की अपार सफलता के बाद अपनी दूसरी फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) दिखाई देंगी। नयनतारा की यह बाॅलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। वहीं अब किंग खान के लिए एक्ट्रेस ने अपना खुद बनाया 16 साल पुराना रूल तोड़ने का फैसला किया है। 'जवान' में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी (Nayanthara in Bikini) में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की 'जवान' में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने 'पठान' में किया था। ऐसा करने के लिए मेकर्स ने उन्हें राजी कर लिया है। खबर है कि इस सीन के लिए सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। वहीं काफी सोच विचार करने के बाद नयनतारा ने स्विमसूट पहनने का फैसला किया है।

बता दें कि नयनतारा साउथ की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पहली बार वे शाहरुख खान के साथ बाॅलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालाकि एक्ट्रेस पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में 'बिल्ला' में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब 'जवान' की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, विजय सेतुपति के बारे में कहा जा रहा है कि उनका फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो है। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखाई देंगी। फिल्म इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Published on:
28 Mar 2023 11:13 am