मनोरंजन

NEET-UG: क्रिकेटर तिलक वर्मा संग जुड़ा नाम तो भड़कीं श्रीलीला की मां, बोलीं- परीक्षा की तैयारी कर रहीं एक्ट्रेस

Sreeleela Dating Tilak Varma Rumours: हाल ही में एक्ट्रेस श्रीलीला के क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट करने के रूमर्स आए थे। अब इन अफवाहों पर अभिनेत्री की मां ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
May 18, 2026
Sreeleela Dating Tilak Varma Rumours (सोर्स- एक्स)

Sreeleela Dating Tilak Varma Rumours: साउथ सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री श्रीलीला दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनका नाम भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था। वायरल वीडियो और इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं के बाद फैंस ये मान बैठे थे कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। लेकिन अब इस पूरे मामले पर अभिनेत्री की मां ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा कर दिया है।

ये भी पढ़ें

‘कोई फर्क नहीं पड़ता तुम कौन हो’, पिता शत्रुघ्न सिन्हा की सिखाई बात पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा

श्रीलीला की मां ने तोड़ी चुप्पी (Sreeleela Dating Tilak Varma Rumours)

दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत एक मजाकिया वीडियो से हुई थी, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा को प्यार के नाम पर छेड़ते नजर आए थे। वीडियो इंटरनेट पर आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी तरफ से कहानियां बनानी शुरू कर दीं। देखते ही देखते श्रीलीला और तिलक वर्मा की डेटिंग की खबरें वायरल हो गईं।

डॉ स्वर्णलता ने खबरों को बताया झूठ

हालांकि अब अभिनेत्री की मां डॉ. स्वर्णलता ने इन सभी दावों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ सोशल मीडिया की बनाई हुई कहानी है और इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। उनके मुताबिक पिछले कई महीनों से इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, लेकिन परिवार ने कभी इन्हें गंभीरता से नहीं लिया।

नीट-यूजी की तैयारी कर रहीं एक्ट्रेस

डॉ. स्वर्णलता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी इस वक्त अपने करियर और पढ़ाई दोनों पर पूरा ध्यान दे रही हैं। फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ वह मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी में भी व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अभी श्रीलीला का पूरा फोकस अपने सपनों को पूरा करने पर है और निजी रिश्तों के लिए आगे भी काफी समय पड़ा है।

इतना ही नहीं, अभिनेत्री की टीम ने भी इन खबरों को निराधार बताया। टीम की तरफ से कहा गया कि दोनों सितारे एक-दूसरे को जानते तक नहीं हैं। न कभी मुलाकात हुई और न ही किसी तरह की बातचीत। सोशल मीडिया पर चल रही बातें केवल अनुमान और अफवाहों पर आधारित हैं।

श्रीलीला का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला का करियर इस समय बुलंदियों पर है। साउथ फिल्मों में धूम मचाने के बाद अब वह बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक वह निर्देशक अनुराग बासु की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास तमिल सुपरस्टार धनुष के साथ भी एक बड़ा प्रोजेक्ट मौजूद है।

ये भी पढ़ें

सस्पेंस और थ्रिल की बाप है 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म, बजट से 8 गुना ज्यादा की कमाई
Updated on:
18 May 2026 09:05 pm
Published on:
18 May 2026 09:04 pm
Also Read
View All