मनोरंजन

ऑस्कर मिलते ही RRR के सीक्वल पर राजामौली ने दिया बड़ा हिंट, बताया कब आएगा दूसरा पार्ट

SS Rajamouli on RRR Sequel : एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है। इस सम्मान के मिलने के बाद से ही फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिसपर डायरेक्टर ने बड़ा हिंट दिया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2023, 1:05 PM IST
ss_rajamouli_shares_update_on_rrr_sequel_after_winning_oscar_award_work_on_script_will_be_fast.png

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में जो आजतक कोई नहीं कर पाया वो राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ने कर दिखाया। 13 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Award) में तब हलचल मच गई जब 'नाटू-नाटू' (Naatu Naatu) गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला। ये अवॉर्ड प्रतिष्ठित मंच पर गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस को दिया गया। फिल्म को मिली इस अपार सफलता के बाद से हर ओर RRR के सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में राजामौली ने फिल्म के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है।


दरअसल, हाल ही में जब एसएस राजामौली से पूछा गया कि क्या ऑस्कर जीतने से उन्हें प्रोजेक्ट पर और अधिक तेजी से काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, बिल्कुल 'स्पष्ट रूप से' ऐसा होगा। राजामौली ने कहा, 'जाहिर है, ऑस्कर अवॉर्ड अब स्क्रिप्ट में कुछ तेजी लाने जा रहा है। निश्चित रूप से हां इसे जल्द हम देखेंगे।'

यह भी पढ़े - ऑस्कर की जीत को राजामौली ने इस तरह किया सेलिब्रेट, जश्न में डूबी दिखी RRR की पूरी टीम

जाहिर है कि इससे पहले डायरेक्टर ने कहा था कि उन्होंने और प्रसाद ने पहली फिल्म का सीक्वल दिमाग में रखकर इसे नहीं बनाया था। उन्होंने बताया था, 'इंटरनेशनल सक्सेस के बाद, जब इसकी बात आई तो मेरे चचेरे भाई एम. एम. कीरावनी, जो मेरी कोर टीम का भी हिस्सा हैं उन्होंने एक सीक्वल विचार दिया जो हमें लगा... हे भगवान, यह एक अच्छा विचार है। यह ऐसा विचार है जो अनुसरण करने योग्य है।'


गौरतलब है कि फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है। जिसके बाद सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। फिल्म में JR NTR और राम चरण ने लीड रोल किया है। वहीं अजय देवगन और आलिया भट्ट इसमें सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि RRR के सीक्वल में एसएस राजामौली क्या खास लाने वाले हैं। वहीं स्टारकास्ट में कौन-कौन शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - क्या होता है 'नाटू नाटू' का मतलब? किसने दी आवाज, यहां जानें सब कुछ

Updated on:
15 Mar 2023, 1:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’