आपको बता दें कि 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' तमिल शब्द है। इस गाने को हिंदी भाषा में भी डब किया गया है, जिसका टाइटल 'नाचो नाचो' है। लेकिन गाने के तेलुगू वर्जन 'नाटू नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। कई लोग इसका अर्थ जानना चाह रहे हैं तो बता दें कि इसका हिंदी में अर्थ होता है 'नाचना'। इसे कन्नड़ में 'हल्ली नातु', तमिल में 'नट्टू कूथु' और मलयालम में 'करिन्थोल' के रूप में गाया गया है।