प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'असाधारण! 'नाटू-नाटू' की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है'।