दरअसल, रणबीर कपूर ने 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि फिल्म रिलीज होने के बाद वह अपनी दूसरी फिल्म 'एनिमल' (Animal) की शूटिंग कंपलीट करेंगे। इसके बाद वह ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद ही एक्टर 'ब्रह्मास्त्र' 2 और 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3' बन रही है और अयान मुखर्जी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत तक शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग है। नेक्स्ट इंस्टॉलमेंट में अयान देव के रहस्यमय चरित्र की कहानी बताने की योजना बनाई जा रही है।