कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी के 13वां सीजन का प्रीमियर 17 जुलाई को कलर्स चैनल पर किया जाएगा। वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को आसानी से देख सकते हैं। अगर आप पैसा खर्च नहीं करना चाहते और फ्री में शो का आनंद लेना चाहते हैं तो वूट सेलेक्ट पर टेलीकास्ट होने के कुछ घंटे बाद इसका एपिसोड आपको फ्री में मिल जाएगा।