बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) शादी के बाद से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों ने पिछले महीने ही 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ड्रीमी शादी रचाई थी। दोनों की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो अब भी फैंस की अटेंशन लेती रहती हैं। शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ की यह पहली होली (Holi 2023) है। इस मौके पर कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में पहली होली विश की है। साथ ही उन्होंने पति सिद्धार्थ के साथ अपनी हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) की अनसीन फोटो शेयर कर फैंस को होली पर तोहफा दिया है और रंगों के त्योहार की बधाई दी है।