
Singer Sunanda Sharma Recalls Quran Advice: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने रिश्तों, प्यार और इंसान की सोच पर खुलकर बात की। बता दें, बातचीत के दौरान उन्होंने एक ऐसी सीख शेयर की, जो उन्हें उनके एक मुस्लिम दोस्त ने कुरान के हवाले से बताई थी। सुनंदा का कहना है कि इस बात ने उन्हें रिश्तों को समझने का एक नया नजरिया दिया।
बातचीत के दौरान सुनंदा शर्मा ने बताया कि कश्मीर में रहने वाले उनके दोस्त फैसल ने एक बार उनसे कहा था कि कुरान में ये बताया गया है कि अच्छे लोग अच्छे लोगों के लिए होते हैं और इंसान को उसी तरह का साथी मिलता है, जैसा वो खुद होता है। इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी इंसान के भीतर नकारात्मकता, धोखा और गलत सोच है, तो वो अक्सर वैसे ही लोगों की ओर अटरैक्ट होता है।
इतना ही नहीं, सुनंदा ने ये भी साफ किया कि उनके बयान का मतलब किसी महिला और पुरुष के कैरेक्टर पर सवाल उठाना नहीं है। उन्होंने कहा कि गलत शब्द से उनका अर्थ इंसान की कमियों और व्यवहार से है, न कि उसके व्यक्तित्व और सम्मान से। उनके मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति के भीतर ईमानदारी, संवेदनशीलता और साफ नीयत होगी, तो वो वैसी ही सोच वाले लोगों से जुड़ाव महसूस करेगा।
सिंगर ने एक्जैमप्ल देते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति में धोखा देने की प्रवृत्ति या स्वार्थ है, तो वो अक्सर उन्हीं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा जिनकी सोच भी वैसी ही हो। तो वहीं, साफ दिल और सच्चे इरादों वाले लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्तों की नींव केवल किस्मत पर नहीं, बल्कि इंसान के अपने स्वभाव और व्यवहार पर भी टिकी होती है।
बता दें, सुनंदा शर्मा का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने उनकी बात को सेल्फटॉक और रिश्तों को समझने का सकारात्मक नजरिया बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इस पर अलग-अलग राय भी रखी। हालांकि, सिंगर ने अपने शब्दों में ये साफ कर दिया कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय, धर्म या महिला-पुरुष के चरित्र पर कमेंट करना नहीं था, बल्कि इंसान की सोच और व्यवहार के आधार पर रिश्तों को समझाने का प्रयास था।