मनोरंजन

‘गोंविदा के 10 अफेयर हों तब भी नहीं छोड़ूंगी’, बयान के बाद Lock Upp में सुनीता आहूजा के इमोशनल और फनी मोमेंट्स वायरल

Sunita Ahuja in Lock Upp: Lock Upp Season 2 में सुनीता आहूजा का बेबाक अंदाज चर्चा में है। गोविंदा को लेकर उनके '10 अफेयर' वाले बयान के साथ शो में उनके इमोशनल, गुस्से और मजेदार मोमेंट्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Jul 07, 2026
Sunita Ahuja
Sunita Ahuja (instagram: officialsunitaahuja)

Sunita Ahuja in Lock Upp: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों 'Lock Upp Season 2' में अपने बेबाक अंदाज की वजह से लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में गोविंदा को लेकर दिए गए उनके बयान ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। तो वहीं, शो के नए प्रोमो और क्लिप्स में सुनीता कभी इमोशनल होती दिखीं तो कभी अपनी मजेदार बातों से घरवालों और दर्शकों को हंसाती नजर आईं।

'गोविंदा 10 अफेयर भी करें तो मुझे फर्क नहीं'

शो में बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि अगर गोविंदा के "10 अफेयर" भी हों तो उस पर कमेंट करने का अधिकार किसी और को नहीं है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा, "गोविंदा चाहे 10 अफेयर करें, तुम्हें उससे क्या? उन्हें कुछ कहने का हक किसी को नहीं है। सिर्फ मैं ही उनके बारे में बोल सकती हूं।" उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने उनके सपोर्ट में प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ फैंस ने इस बयान पर सवाल भी उठाए।

एक दिन पहले दिखा था इमोशनल अंदाज

इस बयान से पहले शो में सुनीता आहूजा का भावुक अंदाज भी देखने को मिला था। एक एपिसोड में वो इमोशनल होकर रोती नजर आई थीं। उनके इस ब्रेकडाउन की क्लिप भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर की गई।

शिवांगी जोशी के साथ मस्ती

'Lock Upp Season 2' में शिवांगी जोशी के साथ बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा का चुलबुला अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इंसान का दिल हमेशा बच्चों जैसा होना चाहिए क्योंकि बच्चों का दिल साफ और मासूम होता है।
इसके बाद उन्होंने बच्चे की तरह बोलते हुए कहा, 'नहीं आप गंदे हो, आप गंदी बातें बोलते हो।" इस पल पर घर के सदस्य भी हंसते नजर आए।

हंसते, गुस्सा करते और शिकायत करते दिखीं सुनीता

बता दें, शो में अब तक सुनीता आहूजा के कई अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। कभी वो हंसते हुए दिखाई देती हैं तो कभी गुस्से में अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं। एक क्लिप में उन्होंने कहा, "दिमाग का मंथन कर दिया यार इन्होंने। खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ रही है।" एक अन्य मौके पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "मैं नहीं रहूंगी यहां, ये लोग हमें क्या समझते हैं?" इन क्लिप्स को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और यूजर्स भी इन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Updated on:
07 Jul 2026 04:19 pm
Published on:
07 Jul 2026 04:19 pm