मनोरंजन

‘मैं अकेली औरत हूं जिसके मुंह से गालियां अच्छी लगती हैं’, सुनीता आहूजा ने श्रेया कालरा की ‘लॉकअप’ जीत पर भी दिया रिएक्शन

Sunita Ahuja On Shreya Kalra Winning Lock Upp: श्रेया कालरा की जीत पर सुनीता आहूजा ने क्या रिएक्शन दिया है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Aug 06, 2026
Sunita Ahuja On Shreya Kalra Winning Lock Upp
सुनीता आहूजा ने श्रेया के जीतने पर क्या कहा? (फोटो सोर्स- Instagram/Btownlife

Sunita Ahuja On Shreya Kalra Winning Lock Upp: लॉकअप सीजन 2 की विजेता श्रेया कालरा अनाउंस हो गई हैं। शो का फिनाले एपिसोड कल टेलिकास्ट किया गया, जहां सभी पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आए थे। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर फराह खान के घर पर पार्टी भी की है। वहीं सुनीता आहूजा भी इस पार्टी में पहुंचीं। सुनीता ने श्रेया कालरा की जीत पर अपना रिएक्शन दिया। इसके अलावा इससे एक रात पहले भी एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं सुनीता ने लॉकअप को लेकर बात की थी।

गालियां सिर्फ मेरे मुंह से ही अच्छी लगती हैं- सुनीता

अवॉर्ड समारोह में अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंचीं सुनीता से उनकी लॉकअप जर्नी को लेकर पूछा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कहा कि वो काफी अच्छा कर रही थीं। इस पर उन्होंने खुद ही हंसते हुए कहा कि हां मेरी गालियां बहुत अच्छी लग रही थीं। इसके बाद पैपराजी भी कहीं ना कहीं उनकी बात से सहमत नजर आते हैं। इसके बाद सुनीता आहूजा कहती हैं कि गालियां सिर्फ मेरे मुंह से ही अच्छी लगती हैं।

श्रेया कालरा की जीत पर रिएक्शन

सुनीता आहूजा समेत सभी कंटेस्टेंट्स ने श्रेया कालका को जीत की बधाई दी है। सुनीता आहूजा से भी जब श्रेया की जीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां मैं बहुत खुश हूं। सब मेरे बच्चे हैं। इसके अलावा शो पर उनकी राइवल रहीं आकांक्षा चौधरी ने भी श्रेया को बधाई दी है।

5 अगस्त बीती रात लॉक अप 2 का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस दौरान जब शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने श्रेया कालरा को ट्रॉफी सौंपी, तब यह गलती किसी के ध्यान में नहीं आई। लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लोज-अप तस्वीरों ने सबका ध्यान खींच लिया। जूम करके देखने के बाद दर्शकों ने दावा किया है कि श्रेया कालरा को दी गई चमचमाती ट्रॉफी पर 'सीजन 2' की जगह 'लॉक अप सीजन 1' लिखा हुआ है। इस बड़ी चूक के सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस और यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठाने लगे हैं।

'लॉक अप 2' जीतने के बाद क्या है नया विवाद?

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को अपना विजेता मिल चकुा है। श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला,जिसमें सभी के वोट पाकर श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जहां हर कोई इस जीत का जश्न मना रहा था वहीं एक नया विवाद छिड़ गया है। फिनाले की तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स जैसे ही सामने आए सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। जनता कहने लगी की श्रेया के साथ धोखा हुआ है। हर कोई शो के मेकर्स से सवाल-जवाब करने लगा। हालांकि क्योंकि ये नेटफ्लिक्स का पहला सीजन है इसलिए ट्रॉफी पर सीजन 1 लिखा हुआ है।

Updated on:
06 Aug 2026 02:05 pm
Published on:
06 Aug 2026 02:04 pm