बॉलीवुड

सनी लियोनी ने खुद को बताया बुद्धु, ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया ये राज

'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर 'आंटियां डांस करेंगी' और 'पनघट' के प्रमोशन के लिए लिए सनी लियोनी और 'मजनू' को प्रमोट करने के लिए मीका सिंह, तोशी साबरी और शारिब साबरी के साथ पहुंचे। चारों ने सेट पर खूब सारी बातें की और हंसी मजाक किया।
2 min read
Jan 07, 2022
सनी लियोनी ने खुद को बताया बुद्धु, 'द कपिल शर्मा शो' में बताया ये राज
सनी लियोनी ने खुद को बताया बुद्धु, 'द कपिल शर्मा शो' में बताया ये राज

'द कपिल शर्मा शो' के आने वाला एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं किया गया है, मगर इसके कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। एक प्रोमों में सनी ने खुद अपना खुलासा किया कि वो बुद्धु हैं। आखिर क्यों सनी खुद को बुद्धु कह रहीं हैं। साथ ही सनी ने मीका सिंग की शादी का खुलासा भी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले एपिसोड में क्या होंने वाला है।

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर द कपिल शर्मा शो का प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमों में हमेशा की तरह कपिल सभी स्टार्स से अटपटे और मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। शो पर इतने बड़े मेहमान आये और मस्ती-मजाक न हो ऐसा मुमकिन ही नहीं है। सनी लियोनी इससे पहले भी कई बार कपिल के शो में आ चुकी हैं। इसी बात पर कपिल सनी से सवाल करते हैं, "आपसे काफी दिनों बाद मुलाकात हो रही है।" जवाब में सनी कहती हैं, "हां आप मुझे कॉल नहीं करते हो, हाय भी नहीं बोलते, कुछ नहीं।" आगे कपिल कहते हैं, "तुम्हारे फोन नंबर का वेट करते करते शादी की है मैंने।" इस बात पर शो में आए दर्शक हंसने लगते हैं।

इसी दौरान मीका सिंह सनी लियोनी को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बतातें हैं। वो कहते हैं कि वो सनी लियोनी के बहुत बड़े फैन हैं, जब न्होंने सनी लियोनी के साथ वर्ल्ड टूर किया था, तब सनी ने उन्हें भी जरा सा भी नखरा या एटीट्यूड नहीं दिखाया। मीका सिंह कहते हैं कि सनी हमेशा समय से शो पर पहुंच जाती थी। वो बिना देरी किये 7 बजे शो पर होती थी।

सनी मिका के तारीफ करने पर बहुत ही क्यूट अंदाज में कहती हैं, "सिर्फ मैं ही इस इंडस्ट्री में बुद्धू हूं कि मतलब मैं टाइम पर आती हूं।" उनकी ये बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

फिर कपिल सनी से सवाल करते हैं, 'कब शादी करेगा मीका सिंह?' इसके जवाब में सनी कहती हैं कि 'अगले साल।' खैर, अब देखना ये है कि सनी लियोनी कि ये बात अगले साल यानी 2023 में सच साबित होती है कि नहीं।

यह भी पढे़ - इन बॉलीवुड ऐक्ट्रेस का क्रिकेटर्स के साथ जुड़ चुका है नाम, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी शामिल
यह भी पढ़े -अर्चना पूरन सिंह को रात 10 बजे आया था शादी करने का ख्याल, इस एक्टर के साथ 11 बजे पहुंच गई थी मंदिर

Published on:
07 Jan 2022 04:39 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’