दरअसल, अर्चना अपने पहली शादी के असफल होने के बाद दोबारा शादी करने का इरादा छोड़ चुकी थीं। उनका प्यार से भरोसा भी उठ गया था। एक्ट्रेस ने फैसला कर लिया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगी, लेकिन किस्तम को कुछ और ही मंजूर था। मगर कहते हैं न जोडियां आसमानों में बनती हैं। बस ऐसे ही अर्चना की जोड़ी भी भगवान ने बना कर भेजी थी। जी हां, अर्चना ने दूसरी शादी की, मगर शादी के चार साल बाद तक उन्होंने ये किसी को नहीं बताई।