मनोरंजन

सनी लियोन ने इन एक्ट्रेस को बताया अपनी आइडल, जानिए कौन हैं ये खूबसूरत हसीनाएं

सनी लियोन का असली नाम बहुत कम ही लोग जानते होंगे। दरअसल सनी का असली नाम है करणजीत कौर वोहरा। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने टीवी रियालिटी शो बिग बॉस के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2021, 3:38 PM IST
sunny leone
sunny leone

सनी लियोन ने आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम कर ली है। अब वह पूरी तरह से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा है और किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही सनी ने इंडस्ट्री में ज्याद फिल्में नहीं की है, लेकिन अपनी खूबसूरती के दम पर उन्हें वो मुकाम हासिल हो गया है जो वह पानी चाहती होंगी।

सनी लियोन की अदाकारी को बड़े पर्दे पर खूब प्यार मिलता है और साथ ही उनका डांस भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी पोस्ट को काफी प्यार मिलता है। सनी आज एक कामयाब एक्ट्रेस हैं और इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सनी लियोन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह इंडस्ट्री में जाना-माना नाम बन चुकी हैं। कई बड़े-बड़े स्टार्स की पार्टी में उन्हें शिरकत करते हुए देखा गया है।

वर्ष 2012 की फिल्म 'जिस्म 2' के साथ बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री सनी को फिल्मों में बोल्ड किरदारों के लिए गई हैं। वह 'रागिनी एमएमएस 2', 'हेट स्टोरी 2', 'मस्तीजादे' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। यह सारी ही फिल्में बड़े बैनर के तले बनी फिल्में थीं। इसके अलावा सनी लियोन को कई टीवी रियालिटी शोज में भी देखा गया है। जिनमें वह बतौर होस्ट भी नजर आ चुकी हैं।

अब जबकि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं, ऐसे में वो बॉलीवुड की कुछ अदाकाराओं को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानती हैं। दरअसल अपने एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोन ने कहा था कि मधुबाला, शर्मिला टैगोर और डिंपल कपाड़िया जैसी गुजरे जमाने की अदाकाराओं से उन्होंने सीखा है कि अपने व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं सनी ने अनुभवी अभिनेत्री मंदाकिनी, रेखा और जीनत अमान जैसी अदाकाराओं को अपनी प्रेरणा और आदर्श भी बताया था। दरअसल उनका मानना है कि उन्होंने इन अभिनेत्रियों से सीखा है कि जैसे हो वैसे ही रहना चाहिए, जैसे शर्मिला टैगोर, मंदाकिनी, डिंपल कपाड़िया, रेखा, जीनत अमान और मधुबाला जैसी बड़ी अदाकाराए रहती थी।

लाखों लोगों की फेवरेट सनी लियोन असल जिंदगी में बड़ी स्टाइलिश और लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। महंगे घर से लेकर महंगी गाड़ियों तक, सनी लियोन ने हर चीज में अव्वल दर्जे का कलेक्शन रखा है।

Published on: