मनोरंजन

थलापति विजय के सीएम बनते ही तृषा कृष्णन ने ट्रेलर पर दी गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर किया अनाउंस

Trisha Krishnan Movie Karuppu Trailer: रविवार को थलापति विजय ने तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। इस समारोह में तृषा कृष्णन भी नजर आईं।
2 min read
May 11, 2026
Trisha Krishnan Movie Karuppu Trailer
Trisha Krishnan Movie Karuppu Trailer (सोर्स- एक्स)

Trisha Krishnan Movie Karuppu Trailer: रविवार का दिन साउथ इंडस्ट्री के फैंस के लिए बेहद खास रहा। सुबह जहां तृषा कृष्णन तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आईं, वहीं शाम होते-होते उन्होंने अपने चाहने वालों को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया। तृषा ने अपनी आने वाली फिल्म 'करुप्पु' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।

तृषा की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (Trisha Krishnan Movie Karuppu Trailer)

फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ट्रेलर में दोनों का अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है। फिल्म सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें कोर्टरूम ड्रामा, सिस्टम के खिलाफ लड़ाई और इंसाफ की जंग को भी दिखाया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पोती से होती है, जो सालों से अदालत के चक्कर काट रहे हैं। केस लगातार लंबा खिंचता जा रहा है और उन्हें न्याय मिलने का इंतजार है। इसी बीच तृषा एक वकील के किरदार में नजर आती हैं जो इस परिवार की मदद करना चाहती हैं। लेकिन उनके सामने एक मजबूत विरोधी खड़ा होता है, जिसका किरदार निर्देशक आरजे बालाजी निभा रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ आया नजर

फिल्म में असली एंट्री तब होती है जब सूर्या का किरदार ‘करुप्पु’ सामने आता है। ट्रेलर में उन्हें कभी कोर्ट में बहस करते हुए तो कभी सड़क पर दुश्मनों से भिड़ते हुए दिखाया गया है। उनका किरदार कानून और सिस्टम दोनों से टकराने वाला दिखाई देता है। ट्रेलर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ भावनात्मक कहानी भी देखने को मिलेगी।

सूर्या का ये अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लंबे समय बाद उन्हें इतने आक्रामक और पावरफुल किरदार में देखा जा रहा है। वहीं तृषा भी अपने गंभीर और मजबूत रोल से प्रभावित करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को और खास बना रही है।

14 मई को रिलीज हो रही फिल्म

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी चर्चा में है। संगीतकार साई अभयंकर ने ट्रेलर को हाई-वोल्टेज फील देने की कोशिश की है, जो एक्शन सीक्वेंस को और दमदार बनाता है। ‘करुप्पु’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों और न्याय व्यवस्था के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है।

फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। अब देखना होगा कि सूर्या और तृषा की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

Updated on:
11 May 2026 09:27 am
Published on:
11 May 2026 08:28 am