मनोरंजन

डेटिंग रूमर्स के बीच इवेंट में साथ आए तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, फैंस बोले- ये जोड़ी कतई अच्छी नहीं!

Tamannaah Bhatia and Vijay Verma : रूमर्ड कपल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को एक अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ पोज देते हुए देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। वहीं वायरल हो रही वीडियो पर फैंस अपने रिएक्शन द रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2023, 11:41 AM IST
tamannaah_bhatia_vijay_verma_come_togather_at_event_and_poses_closely_amid_dating_rumours.jpg
Tamannaah Bhatia Vijay Verma come togather at event and poses closely amid dating rumours

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसी चर्चा है कि वह एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) को डेट कर रही हैं। नए साल पर दोनों की एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें तमन्ना और विजय को एक-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करते देखा गया था। जिसके बाद से ही दोनों के सीक्रेट रिलेशनशिप की अफवाह ने जोर पकड़ लिया। वहीं एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। रविवार को तमन्ना और विजय मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। यहां दोनों न सिर्फ एक-दूसरे से टकराए बल्कि पापराजी के लिए साथ में पोज भी दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

जाहिर है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा (Tamannaah-Vijay) हाल के दिनों से ही इंडस्ट्री के सबसे हॉट रूमर्ड कपल बने हुए हैं। उनकी केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसी बीच मुंबई में एक अवॉर्ड शो के दौरान दोनों साथ में पहुंचे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तमन्ना नीले रंग की ड्रेस में अपनी ट्रॉफी के साथ अकेले पोज देती नजर आ रही हैं। इसके बाद फ्रेम में विजय वर्मा आते हैं। जिसके बाद दोनों पैपराजी को मुस्कुराते हुए एक साथ पोज़ देते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय वर्मा कलरफुल जैकेट और काली डेनिम पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को बैरेट से ढक रखा था। वह तमन्ना के पीछे से जा रहे थे लेकिन तभी पैपराजी को देखकर एक्ट्रेस के साथ पोज देने लगते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग आश्चर्य भी जता रहे हैं कि वे एक-दूसरे से इतने अलग कैसे हैं। यह जोड़ी कतई अच्छी नहीं है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तमन्ना से तो काफी अच्छे एक्टर हैं ये'!

दरअसल, हाल ही में नए साल पर एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था और तमन्ना और विजय को गोवा में एक पार्टी में साल 2023 में एक दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए दिखाया गया था। पार्टी में साथ में डांस करते हुए दोनों गले लग रहे थे और किस कर रहे थे। इसके कुछ दिन बाद तमन्ना और विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की और तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन सितारों में से एक हैं। 'बाहुबली' फिल्म में उनके रोल उनके सबसे अच्छे कामों में से एक है। 36 वर्षीय विजय ने 2012 में चटगांव से अपनी फिल्म की शुरुआत की और गली बॉय के साथ प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ बहुत तारीफें मिलीं हैं।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’