
Tej Pratap Yadav With Mallika Sherawat: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों अपने शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। करण जौहर के शो में इस बार मल्लिका शेरावत भी नजर आने वाली है। इसी बीच अब बिहार की राजनीति के बड़े नाम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ मल्लिका के नए वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। जी हां, हाल ही में तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ मल्लिका शेरावत बैठे हुए नजर आ रही हैं।
मल्लिका शेरावत के साथ तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपना फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ बैठे हुईं मल्लिका उनके फोन में देख रही हैं। दोनों के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है- कुछ बहुत दिलचस्प आने वाला है।
तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। तेज प्रताप को लेकर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- तेजू भैया ने 'मर्डर 4' में इमरान हाशमी को रिप्लेस कर दिया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- जल्दी कीजिए तेजू भैया इमरान हाशमी आ जाएंगे।
तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के इस वीडियो के बाद कई अटकलें लगाई जा रही हैं। अब दोनों का कौन सा साथ में प्रोजेक्ट आने वाला है, ये देखना दिलचस्प होगा।
'द ट्रेटर्स 2' में इस बार मनोरंजन जगत के कई चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। शो में हर प्रतियोगी को दोस्ती, विश्वास और चालाकी के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा। खेल का सबसे बड़ा नियम यही है कि कोई भी खिलाड़ी कब किसका साथी और कब विरोधी बन जाए, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा।
इस सीजन में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी समेत कई चर्चित चेहरे अपनी रणनीति और दिमागी खेल खेलते हुए नजर आएंगे।