मनोरंजन

‘हनु-मान’ एक्टर तेजा सज्जा के घर बजने वाली है शहनाई? नवंबर में सगाई, दिसंबर में शादी की चर्चा तेज

Teja Sajja Wedding: तेजा सज्जा की शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, वे नवंबर में सगाई कर सकते हैं और दिसंबर 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये भी खबर है कि यह समारोह उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Teja Sajja Wedding
दूल्हा बनने जा रहे 'हनु-मान' फेम तेजा सज्जा। (फोटो सोर्स: instagram- @tejasajja123)

Teja Sajja Wedding: तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा इन दिनों रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स तेलुगु' को होस्ट कर रहे हैं। खबर है कि 'हनु-मान' एक्टर तेजा अब अपने जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे दिसंबर 2026 में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभिनेता की और से अभी तक इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही इस बारे में कोई बयान जारी किया गया है।

क्या दिसंबर में शादी करेंगे तेजा सज्जा?

'डेक्कन क्रॉनिकल' की रिपोर्ट के अनुसार, 'मिराई' एक्टर तेजा की सगाई नवंबर में हो सकती है और उसके बाद दिसंबर में शादी होगी। बताया जा रहा है कि शादी का यह फंक्शन उदयपुर में होगा, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि एक्टर किसी भी तरह का कोई भव्य आयोजन करने के बजाय अपने करीबी लोगों के साथ एक प्राइवेट फंक्शन में शादी करना पसंद करेंगे।

कौन हैं तेजा सज्जा की होने वाली दुल्हन?

रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि यह एक अरेंज मैरिज है और तेजा की होने वाली दुल्हन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, अभी तक उनकी होने वाली दुल्हन की पहचान और शादी से जुड़ी अन्य जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

जब तक तेजा सज्जा खुद इन ख़बरों पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं देते, तब तक शादी की तारीख, सगाई की योजनाएं और उनकी होने वाली जीवनसाथी के बारे में जानकारी केवल अटकलें ही हैं। फिलहाल, अभिनेता ने शादी की इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इस बारे में कोई बयान दिया है।

तेजा सज्जा का वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, तेजा सज्जा अपनी 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के सीक्वल 'जय हनुमान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस पौराणिक तेलुगु फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। तेजा की 'हनु-मान' ने 2024 में अपनी रिलीज के समय काफी चर्चा बटोरी। कम बजट में बनी यह फिल्म एक बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई। इस फिल्म को 71वें नशनल अवॉर्ड्स में भी पहचान मिली, जहां इसने AVGC (एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कैटेगरी में बेस्ट फिल्म, सर्वश्रेष्ठ VFX सुपरवाइज़र और बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड्स जीते।

Updated on:
21 Oct 2026 04:06 pm
Published on:
21 Oct 2026 04:03 pm