मनोरंजन

ये क्या! शपथ से पहले ही CM घोषित हुए थलापति विजय, नए ट्रेलर में थिएटर में झूम उठे फैंस

Thalapathy Vijay CM Title Card: तमिलनाडु में शपथ ग्रहण से पहले बड़ा खेला होता हुआ नजर आ रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 07, 2026
Thalapathy Vijay CM Title Card (सोर्स- एक्स)

Thalapathy Vijay CM Title Card: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इस वक्त सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि सिनेमाघरों में भी जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब विजय का जलवा बड़े पर्दे पर भी देखने को मिल रहा है। उनकी आने वाली फिल्म ‘जना नायकन’ का एक नया टाइटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।

ये भी पढ़ें

बेवफाई के अलावा थलापति विजय की पत्नी ने कोर्ट में लगाए ये गंभीर आरोप, तमिलनाडु में जीत के बाद फिर तेज हुई चर्चा

शपथ से पहले मुख्यमंत्री घोषित हुए थलापति विजय

दरअसल, थिएटर से सामने आए कई वीडियो में देखा गया कि जैसे ही स्क्रीन पर 'आदरणीय चीफ मिनिस्टर ऑफ तमिलनाडु- सी जोसेफ विजय' लिखा दिखाई दिया, पूरा थिएटर तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठा। फैंस अपनी सीटों से खड़े होकर डांस करने लगे और मोबाइल कैमरों में इस खास पल को रिकॉर्ड करने लगे। विजय की एक झलक ने सिनेमाघरों को किसी चुनावी जीत के जश्न में बदल दिया।

विजय की पार्टी का शानदार प्रदर्शन (Thalapathy Vijay CM Title Card)

थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम ने इस बार तमिलनाडु चुनाव में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 234 सीटों वाली विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी पार्टी बना लिया। राजनीति में विजय की एंट्री को पहले लोग सिर्फ स्टारडम का असर मान रहे थे, लेकिन चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया कि विजय अब सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि जनता के नए नेता बन चुके हैं।

'जन नायकन' का नया टाइटल कार्ड

इसी जीत के बाद ‘जना नायकन’ का नया टाइटल कार्ड सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। वायरल वीडियो में यह भी लिखा नजर आया कि 'लेट्स सेलिब्रेट इन थिएटर्स सून।' इसके बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर विजय को भविष्य का सबसे बड़ा नेता बता रहे हैं।

फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायणा ने भी विजय की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विजय ने तमाम मुश्किलों के बावजूद इतिहास रच दिया है और यह बदलाव आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। इस बयान के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया।

'जन नायकन' रिलीज पर अब तक विवाद

हालांकि ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। पहले फिल्म को जनवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। खबरें सामने आईं कि फिल्म में राजनीतिक संदर्भ होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने मामला चुनाव आयोग तक भेज दिया था। यही कारण रहा कि फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी।

फिल्म का निर्देशन एच विनोद कर रहे हैं और इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसके बाद विजय पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु के होने वाले सीएम का बिखरा परिवार! कोर्ट की लड़ाई में मां संगीता के साथ हैं थलापति विजय के बेटे जेसन संजय
Published on:
07 May 2026 11:29 am
Also Read
View All
एग्स फ्रीज कराने पर अभिनेत्री के बेबाक बोल, आकांक्षा कपूर बोलीं- फैसला लेने से पहले पिता से भी नहीं ली इजाजत

बेवफाई के अलावा थलापति विजय की पत्नी ने कोर्ट में लगाए ये गंभीर आरोप, तमिलनाडु में जीत के बाद फिर तेज हुई चर्चा

तमिलनाडु के होने वाले सीएम का बिखरा परिवार! कोर्ट की लड़ाई में मां संगीता के साथ हैं थलापति विजय के बेटे जेसन संजय

तलाक ने सेलिना जेटली से छीना सबकुछ, बेटे की कब्र पर फफक-फफक कर रोईं अभिनेत्री, पूर्व पति पर लगाया ये आरोप

ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार के बाद कुमार विश्वास ने बताया योद्धा, प्रचंड हमला करते हुए बोले- मर्यादा होना जरूरी