मनोरंजन

विजय ने ड्राइवर के बेटे को दी MLA की टिकट, आंसू पोछते हुए एक्टर का वीडियो वायरल

Thalapathy Vijay MLA Candidate List: थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी दौरान एक भावुक करने वाला पल भी देखने को मिला।

2 min read
Mar 29, 2026
Thalapathy Vijay MLA Candidate List (सोर्स- एक्स)

Thalapathy Vijay MLA Candidate List: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा और भावनात्मक मोड़ उस समय देखने को मिला, जब साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और थलपति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) की विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए ऐसा फैसला लिया, जिसने राजनीति में मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश कर दी।

ये भी पढ़ें

RCB को जिताने के बाद विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, देखती रह गईं नई मालकिन

एक्टर विजय ने की उम्मीदवारों की घोषणा (Thalapathy Vijay MLA Candidate List)

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले 234 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान विजय ने अपने पूर्व ड्राइवर और वर्तमान पर्सनल असिस्टेंट के बेटे को टिकट देकर सभी को चौंका दिया। दरअसल विरुगंबक्कम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए सबरिनाथन का नाम जैसे ही मंच से घोषित हुआ, माहौल भावुक हो गया। लंबे समय तक विजय के साथ ड्राइवर के रूप में काम कर चुके राजेंद्रन के लिए ये पल गर्व और भावनाओं से भरा था।

सबरिनाथन मंच पर ही हुए भावुक (Thalapathy Vijay MLA Candidate List)

घोषणा के तुरंत बाद सबरिनाथन मंच पर ही भावुक हो गए। उन्होंने विजय के पैर छुए और उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। विजय ने भी आगे बढ़कर उन्हें संभाला और उनके आंसू पोंछते हुए हौसला दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे राजनीति में इंसानियत की मिसाल बताया।

विजय के फैसले ने दिया मैसेज (Thalapathy Vijay MLA Candidate List)

राजनीति में अक्सर बड़े नामों और प्रभावशाली परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन विजय के इस फैसले ने ये संदेश दिया कि मेहनत और वफादारी की भी अहमियत होती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि यह कदम दर्शाता है कि विजय सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक संवेदनशील नेता के रूप में भी उभर रहे हैं।

विजय का राजनीतिक सफर

विजय का राजनीतिक सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा है। फरवरी 2024 में जब उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान किया था, तब यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला था। उस समय उनका फिल्मी करियर भी शिखर पर था, लेकिन उन्होंने समाज और युवाओं के लिए काम करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

ये भी पढ़ें

इंटीमेसी पर मोनालिसा के बेबाक बोल, बोलीं- लिपलॉक सीन में मेरा फायदा उठाया, कट बोलने पर डायरेक्टर को दी गाली

Updated on:
29 Mar 2026 07:31 pm
Published on:
29 Mar 2026 07:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर