मनोरंजन

थलापति विजय के सीएम बनते ही राखी सावंत का बयान, बोलीं- ‘उन्हें गिराने की बहुत कोशिश की गई’

Thalapathy Vijay Sworn As CM Of Tamilnadu: थलापति विजय के सीएम बनते ही ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने रिएक्शन दिया। उन्हें कहा कि शपथ से पहले उन्हें गिराने की कोशिश की गई।

2 min read
May 11, 2026
Thalapathy Vijay Sworn As CM Of Tamilnadu (सोर्स- एक्स)

Thalapathy Vijay Sworn As CM Of Tamilnadu: तमिलनाडु के सीएम के तौर पर थलापति विजय ने रविवार को शपथ ग्रहण कर ली। इस दौरान उनके परिवार और करीबी मौजूद थे। विजय के सीएम बनते ही तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। इसी बीच अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी विजय के सीएम बनते ही अपनी प्रतिक्रिया दी है। राखी सावंत ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

‘मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं’, तमिलनाडु सीएम विजय के साथ कथित अफेयर पर भड़कीं गायिका सुचित्रा

राखी सावंत ने सीएम विजय को दी बधाई (Thalapathy Vijay Sworn As CM Of Tamilnadu)

एक इवेंट के दौरान राखी सावंत ने कहा- 'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि विजय तमिलनाडु के सीएम बन गए। उन्हें गिराने की बहुत ज्यादा कोशिश की गई। उन्हें सीएम नहीं बनने देंगे। लेकिन आखिरकार वो मुख्यमंत्री बन ही गए। मैं उन्हें ढेर सारी बधाई देती हूं।'

विजय के शपथ ग्रहण में पहुंचीं तृषा (Trisha Krishnan In Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony)

बता दें विजय के शपथ ग्रहण समारोह में वैसे तो कई हस्तियां पहुंची थीं लेकिन इस दौरान तृषा ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
तृषा कृष्णन रविवार सुबह चेन्नई स्थित अपने घर से सीधे शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुईं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो इस समारोह को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसका इंतजार कर रही थीं। बस इतना कहना था कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल होने लगे।

विजय के खास दिन पर पहुंचीं तृषा

तृषा और विजय की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अक्सर दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती रही है। ऐसे में विजय के मुख्यमंत्री बनने के ऐतिहासिक मौके पर तृषा का मौजूद रहना फैंस के लिए भी खास बन गया।

तृषा सफेद रंग की कार में समारोह स्थल के लिए रवाना हुईं। इस दौरान बाहर मौजूद फोटोग्राफर्स को उन्होंने मुस्कुराकर अभिवादन भी किया। अभिनेत्री का सादा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विजय और तृषा के रिश्ते की अफवाह (Thalapathy Vijay-Trisha Affair Rumours)

तृषा और विजय के रिश्ते की अफवाहें पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा में हैं। खासतौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संगीता ने अपने पति पर एक अभिनेत्री के साथ करीबी रिश्ते होने का आरोप लगाया था।

हालांकि किसी का नाम सामने नहीं आया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस अभिनेत्री को तृषा कृष्णन से जोड़ने लगे। इसके बाद दोनों सितारों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी।



ये भी पढ़ें

थलापति विजय के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचीं तृषा कृष्णन, तमिलनाडु में नया सियासी अध्याय
Published on:
11 May 2026 07:18 am
Also Read
View All