मनोरंजन

1 घंटे 53 मिनट की इस फिल्म को देख भूल जाएंगे ‘धुरंधर’, फिल्म के ट्रेलर में दिखा एक नबंर एक्शन

The Furious Trailer Release: इन दिनों सिनेमाघरों में वैसे को धुरंधर 2 का ही बोलबाला है लेकिन अगर आपको वैसा ही दमदार एक्शन देखना है तो आपको 29 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा।

2 min read
Mar 26, 2026
The Furious Vs Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

The Furious Trailer Release: इन दिनों सिनेमा में एक्शन फिल्मों का दौर अपने चरम पर है। 'धुरंधर 2' के रिलीज के बीच तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट और दमदार फाइट सीक्वेंस वाली फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों 'एनिमल', 'मार्को' और 'धुरंधर' के एक्शन को लेकर काफी चर्चा रही। लेकिन अब हांगकांग की नई फिल्म 'द फ्यूरियस' का ट्रेलर सामने आते ही एक्शन प्रेमियों के बीच नई हलचल शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें

अक्षय कुमार के साइड में धक्का देने पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, विवादित वीडियो पर आया अभिनेता का जवाब

ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट (The Furious Trailer Release)

‘द फ्यूरियस’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। करीब दो मिनट के इस ट्रेलर में एक के बाद एक ऐसे खतरनाक एक्शन सीन देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को चौंका देते हैं। कई सीन इतने तेज और आक्रामक हैं कि पहली नजर में ही फिल्म के स्तर का अंदाजा लग जाता है। ट्रेलर देखने के बाद कई दर्शकों का मानना है कि इस फिल्म का एक्शन हाल के समय की चर्चित फिल्मों से कहीं ज्यादा दमदार नजर आ रहा है।

बेटी को बचाने की जंग बनी कहानी का केंद्र

फिल्म की कहानी वेई नाम के एक पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी का अपहरण एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह कर लेता है। अपनी बेटी को बचाने के लिए वह खतरनाक दुनिया में कदम रखता है और हर मुश्किल का सामना करता है।

इस मिशन में उसकी मदद एक पत्रकार करता है, जिसका अतीत भी रहस्यों से भरा हुआ है। दोनों मिलकर अपराधियों के नेटवर्क से टकराते हैं और एक खतरनाक लड़ाई की शुरुआत होती है। यही संघर्ष फिल्म की कहानी को रोमांचक बनाता है।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया रोमांच (The Furious Trailer Release)

फिल्म का निर्देशन मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर केनजी तानिगाकी ने किया है, जो इससे पहले कई बड़ी एक्शन फिल्मों से जुड़े रह चुके हैं। ‘द फ्यूरियस’ में चीनी अभिनेता शी मियाओ और इंडोनेशियाई स्टार जो तस्लीम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में एक्शन स्टार यायान रुहियान और थाई अभिनेत्री यानिन विस्मितानंदा भी अहम किरदार निभा रही हैं, जिससे फिल्म का एक्शन स्तर और ऊंचा हो गया है।

निर्देशक का अनुभव बना फिल्म की ताकत

केनजी तानिगाकी लंबे समय से एक्शन फिल्मों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में स्टंट और फाइट कोरियोग्राफी का जिम्मा संभाला है। यही वजह है कि उनके निर्देशन में बनी ‘द फ्यूरियस’ से दर्शकों को कुछ अलग और नया देखने की उम्मीद है।

ट्रेलर में दिखाए गए सीन से साफ है कि फिल्म में सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि विजुअल स्तर पर भी दर्शकों को एक अलग अनुभव मिलने वाला है।

कब रिलीज होगी फिल्म? (The Furious Trailer Release)

एक्शन से भरपूर ‘द फ्यूरियस’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह फिल्म आने वाले समय में एक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए खास साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें

‘राधा ने तो नहीं पूछा था कान्हा तू मुसलमान है या हिंदू?’ कहने पर ट्रोल हुई मोनालिसा, लोग बोले- वो भगवान है, बराबरी ना करो

Updated on:
26 Mar 2026 03:55 pm
Published on:
26 Mar 2026 03:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर