मनोरंजन

तस्वीर में दिख रही बच्ची आज टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है, नहीं बता पाओगे नाम

यह मासूम बच्ची आज टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. इनकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी ज्यादा है और इन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग 40 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2021, 10:45 PM IST
jannat zubair

बॉलीवुड सितारों के फैंस को उनकी एक झलक भी दिख जाए, तो उनका दिन बन जाता है। अपने स्टार्स की फोटोज और वीडियोज का फैंस को सोशल मीडिया के इस जमाने में बेसब्री से इंतजार रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में सलेब्स के बचपन की फोटो सामने आने का प्रचनल सा बन गया है। फैंस भी अपने फेवरिट्स की चाइल्डहुड फोटोज को पसंद करते हैं और भर भर के कमेंट्स और लाइक करने से चूंकते नहीं हैं। और अपने पसंदीदा एक्टर एक्ट्रेस को बचपन की तस्वीर में देखकर प्यार बरसाते हैं।

इसी दौरान एक टीवी एक्ट्रेस के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं और बचपन की तस्वीर में उन्हें पहचानने से इनकार कर रहे हैं। क्या आप इस नन्हीं सी बच्ची के पहचान पा रहे हैं कि आखिर यह कौन हैं। यह बच्ची सलमान खान के साथ भी नजर आ चुकी है।

क्या हुआ आप पहचान पाए? अगर नहीं, तो बता दें, ये और कोई नहीं बल्कि टेलीविज़न इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी हैं। जन्नत जुबैर रहमानी आज के समय में टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें एक बहुत बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। जन्नत के इंस्टाग्राम पर लगभग 40 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके साथ शिल्पा शेट्टी और सोनू सूद जैसे सितारे भी रील्स बना चुके हैं।

गौरतलब है कि जन्नत जब केवल 8 साल की थीं, तभी उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू कर दिया था। जन्नत को अब तक हार जीत, फुलवा, तू आशिकी, मट्टी की बन्नू, काशी- अब ना रहे तेरा कागज कोरा और भारत के वीर पुत्र: महाराणा प्रताप जैसे टीवी सीरियल में प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए देखा जा चुका है। खासकर तू आशिकी में उनके पंक्ति शर्मा के किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

आपको बता दें कि, जन्नत एक्ट्रेस के साथ साथ मॉडल, फैशन ब्लॉगर, Youtuber और TikTok स्टार भी हैं। जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आए टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से की थी।

Published on:
Also Read
View All
किसी के घर से आई बदबू तो किसी ने नहीं उठाया फोन, जब अपने ही घर में मृत पाए गए बॉलीवुड के ये सितारे

सीढ़ियों पर बैठे दिखे नानी, दिल्ली में गुपचुप चल रही थी ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग, वीडियो वायरल

EXCLUSIVE: ‘तिग्मांशु धूलिया मेरे गुरु हैं’, एशा देओल संग पहली बार स्क्रीन की शेयर, ‘प्रताप’ में अपनी भूमिका पर अमित साध ने की बात

‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी की बात सुन ऐसा था पोनी वर्मा की पंजाबी फैमिली का रिएक्शन

प्यार का इजहार करना पड़ा भारी? समरीन कौर ने ट्रोलर्स के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, क्रिकेटर अर्शदीप ने बढ़ाया हौसला