मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज, 32 हजार लड़कियों का धर्म परिवर्तन देख कांप जाएगी रूह

The Kerala Story Trailer Out : फिल्म द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है। फिल्म में आद शर्मा लीड रोल में हैं।

2 min read
Apr 26, 2023

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 45 सेकेंड के इस ट्रेलर में 32 हजार लड़कियों का धर्मांतरण कराने के बाद जिस तरह से उन्हें आतंकवद की आग में धकेला गया है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। द केरल स्टोरी में अदा शर्मा लीड रोल में हैं, जो हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन का रोल प्ले कर रही हैं। जिनके बाद में फातिमा बनने के सफर को दिखाया गया है।

जाहिर है कि आतंकवादी संगठनों ने अब तक कई महिलाओं को डरा धमका कर उन्हें अगवा किया था और अपना गुलाम बना लिया था। कुछ ऐसी ही सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी है। ट्रेलर से पहले टीजर आया था, जिसमें अदा शर्मा अपना दर्द बयां करती दिखी थीं।

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि अदा शर्मा जो शालिनी उन्नीकृष्णनन बनी हैं वो एक नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थी। लेकिन अब वो फातिमा बा और एक आईएसआईएस टेरर बन गई है, जो अफगानिस्तान जेल में बंद है। उसकी तरह ही 32000 लड़कियां इसकी शिकार हुई है। सभी को किडनैप कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है।

फिल्म के निर्देशन की बात करें तो फिल्म 'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने विपुल अमृतलाल शाह की देखरेख में किया है। यह एक ऐसी कहानी है, जो हर किसी को हिला कर रख देगी। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में हैं।

Published on:
26 Apr 2023 12:44 pm
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल