
TMKOC Bagha father Arvind Vekaria passes away: गुजराती थिएटर और फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। वो लोकप्रिय टीवी शो 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया के पिता थे। उनके निधन की खबर से कला जगत और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
अरविंद वेकारिया ने अपने लंबे करियर में गुजराती थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री में कई यादगार योगदान दिए। उन्होंने स्टेज पर अपने एक्टिंग, संवाद अदायगी और कला के प्रति समर्पण से खास पहचान बनाई थी। बता दें, अरविंद वेकारिया को थिएटर की दुनिया में उन्हें एक सम्मानित और अनुभवी कलाकार के रूप में देखा जाता था और कई स्टार्स उन्हें उन्हें आज भी अपना मार्गदर्शक और मानते थे।
इतना ही नहीं, कहा जाता है कि अरविंद वेकारिया का जीवन पूरी तरह कला और रंगमंच को समर्पित रहा। उन्होंने दशकों तक थिएटर में एक्टिव रहकर अनेक ड्रामों में काम किया। उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आती थी और स्टेज पर उनकी मौजूदगी ही किसी भी प्रस्तुति को खास बना देती थी। यही कारण था कि गुजराती सांस्कृतिक जगत में उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता था।
अरविंद वेकारिया के बेटे तन्मय वेकारिया ने भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा के किरदार के जरिए उन्होंने घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। बता दें, ऐसे में अरविंद वेकारिया को हमेशा एक ऐसे पिता के रूप में भी देखा जाता था, जिन्होंने अपने बेटे को कला और एक्टिंग के संस्कार दिए।
अब अरविंद वेकारिया के निधन के बाद कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल बेहतरीन एक्टिंग किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया। उनके काम ने ये साबित किया कि समर्पण और मेहनत के दम पर कला के क्षेत्र में एक स्थायी पहचान बनाई जा सकती है। दरअसल, अब उनके जाने से गुजराती थिएटर जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। हालांकि वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार, उनका योगदान और कला के प्रति उनका प्रेम हमेशा याद रखा जाएगा। अरविंद वेकारिया की विरासत आने वाले सालों तक कलाकारों और दर्शकों को प्रेरित करती रहेगी।